
मौसम ने गर्मी से सर्दी की ओर करवट बदल ली है, जिसकी वजह से शरीर पर भी इसका असर देखने को मिल रहा है। मौसम में बदवाल आने पर बीमार होने की संभावने बढ़ जाती है। इसलिए ऐसे में खुद का ख्याल रखना सबसे जरूरी होता है। ऐसे में जरा सी लापरवाही शरीर को भारी नुकसान पहुता सकती है। मौसम बदलने पर सीधा असर व्यक्ति की आंतरिक सेहत पर पड़ता है, जिसकी वजह से लोग जल्दी बीमारी पड़ जाते हैं। जिसमें बुखार, सर्दी-खांसी, जुकाम जैसा समस्या हो जाती है। इसलिए मौसम के साथ शरीर की तालमेल मिलाकर रखनी चाहिए, ताकि बीमारियों से बचे रहें। सेहत को चुस्त रखने के लिए ऐसी चीजों का भी सेवन करना चाहिए, जो इम्यूनिटी भी बढ़ाए और शरीर को स्वस्थ रखने में भी मदद करे। तो आइए जानते हैं मौसम बदलने के साथ किन चीजों के सेवन से शरीर को फायदा हो सकता है।
रोजाना खूब पानी या नारियल पानी का सेवन करें
व्यक्ति को अपने दिन की शुरूआत पानी से करनी चाहिए। आप चाहें तो सुबह नारियल पानी का सेवन भी कर सकते हैं। वैसे को नारियल पानी किसी भी समय पी सकते हैं, लेकिन अगर सुबह खाली पेट नारियल पानी पिया जाए तो इसका ज्यादा फायदा होता है नारियल पानी शरीर में होने वाले कई बीमारियों को बाय-बाय कर सकता है जैसे डीहाइड्रेशन, जल्दी बुढ़ापा आना, मोटापा, ह्दयरोग आदि। इसमें विटामिन सी, मैग्नीशियम, मैग्नीज, पोटैशियम, सोडियम और कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है।

फलों का सेवन करें
गर व्यक्ति अपने दिन की शुरूआत चाय या कॉफी के साथ ना करके फल के साथ करे तो व्यक्ति की सेहत के लिए ये लाभकारी होगा। इससे शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होगा और रोगों से लड़ने की क्षमता बनी रहती है। मौसम के हिसाब से अपने आहार में फल शामिल कर सकते हैं। इसके साथ ही हरी पत्तेदार सब्जियों को भी आप जरूर शामिल करें।
हल्दी का सेवन करें
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो शरीर को रोगों से लड़ने के लिए मजबूत बनाती है। हल्दी का सेवन सर्दियों में लाभकारी होता है क्योंकि इसकी तहसीर गर्म होती है, इसलिए रोजाना सोने से पहले दूध के साथ इसका सेवन करना चाहिए। यह शरीर को इंफेक्शन, सर्दी, जुखाम, फ्लू और कई अन्य बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
मौसम के अनुसार आहार खाने से शरीर सेहतमंद रहता है। इसलिए हमें मौसम के बदलने के साथ अपने खान-पान को भी बदलना चाहिए। इसलिए सर्दियों के मौसम में ड्राई फ्रूट्स का सेवन करना शरीर के लिए जरूरी है क्योंकि यह विटामिन से भरपूर होते हैं जो शीर को सर्दी-खांसी से बचाने में मदद करते हैं। इसके साथ ही इससे इम्यून सिस्टम भी मजबूत रहता है।
इस सबके भी शरीर को सेहतमंद रखने के लिए योग और एक्सरसाइज करना जरूरी होता है। हर किसी को शरीर को हेल्दी रखने के लिए इसे में रोजमर्रा का हिस्सा बना लेना चाहिए। जिससे आप एक अच्छी लाइफस्टाइल जी सकें। मौसम बदलने के साथ शरीर में बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है, जिसके लिए पहले से शरीर को मजबूत बनाएं रखने के लिए आहार पर ध्यान देना चाहिए।