
जयपुर। राजधानी जयपुर में आईफा की तैयारियां जोरों पर हैं। आईफा के ऐतिहासिक रजत जयंती समारोह को अतिभव्य बनाने के लिए भारतीय सिनेमा के बेहतरीन कलाकारों के स्वागत में राजस्थान ने ग्रीन कारपेट बिछे दिए हैं। यह महा उत्सव 8 मार्च को आरंभ होगा, जिसमें देशभर के दिग्गज अभिनेता-अभिनेत्री और कई हस्तियां हिस्सा लेंगी। दो माह पहले राजस्थान में सफल राइजिंग के आयोजन के बाद अब आईफा समारोह पर ना केवल देश बल्कि दुनियाभर की नजरें टिकी हुई हैं। इस ग्रैंड फिनाले अगले दिन यानी 9 मार्च को होगा। यह नेक्सा प्रेजेंट्स आईफा अवाड्र्स के साथ शुरू होगा। यहां सीतापुरा में आयोजितन होने वाले इस जलसे की तैयारियां जोरों पर हैं।
आईफा प्रतिष्ठित अवॉर्ड शो

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में आईफा प्रतिष्ठित अवॉर्ड शोज में एक है। हर साल जब भी आईफा अवार्ड शो आयोजित होता है, तब फिल्मी फैंस में अलग ही एक्साइटमेंट देखने को मिलती है। इस बार राजस्थान की धरती पर ये रंगीन महफिल सजने वाली है। आईफा अवाड्र्स इस साल नया एडिशन शुरू करने जा रहा है.। इसमें आईफा अवाड्र्स को डिजिटल भी प्रेजेंट किया जा रहा है, इसे शोभा रियलिटी प्रेजेंट कर रहा है और को-प्रेजेंट नेक्सा होने वाला है।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान में किया भ्रमण