
ओसियां। वीरायतन-ओसियां में राष्ट्रसंत परम पूज्य गुरूदेव उपाध्याय अमर मुनिजी महाराज सा, आचार्य पद्मश्री डॉ. चन्दनाश्रीजी महाराज सा (ताई माँ) के भवन का उद्घाटन 3 जनवरी 2025 शुक्रवार प्रात: 9.15 बजे होगा।
इस भवन का निर्माण सेठ धनराज एवं कंकु कंवर गोलिया की पावन स्मृति में कनक-प्रभा गोलिया फाउन्डेशन (न्यूयार्क, अमेरिका) द्वारा किया गया है। उपाध्याय साध्वी श्री यशा जी, साध्वी श्री डॉ. चेतना जी एवं साध्वी श्री संघमित्रा जी महाराज की निश्रा में होने वाले इस समारोह के उद्घाटन कर्ता एवं सहयोगकर्ता कनक-श्रीमती प्रभा गोलिया, लाभार्थी परिवार – डॉ. पीयुष-श्रीमती रोमा गोलिया, डॉ. प्रीति डॉ. नीलेश मेहता परिवार है।
इस समारोह के विशिष्ठ अतिथि भैराराम सियोल-(विधायक, ओसियां), अतुल भंसाली (विधायक, जोधपुर राष्ट्रसंत परम पूज्य गुरुदेव उपाध्याय श्री अमर मुनिजी महाराज सा, आचार्य पद्मश्री डॉ. चन्दनाश्रीजी महाराज सा (ताई माँ) (समाजसेवी, मुंबई), अभिषेक कोठारी (समाजसेवी, जोधपुर), सुपारसमल सिंघवी (समाजसेवी, जोधपुर), ललित गोलिया (समाजसेवी, जोधपुर), दीपक चौपड़ा-(समाजसेवी, जोधपुर) होंगे।
इनके सहयोग से सफल होगा कार्यक्रम
कार्यक्रम को सफल बनाने में तीर्थंकर महावीर विद्या मंदिर वीरायतन, ओसियां के अध्यक्ष भंवरलाल सोनी, सचिव कल्पेश सिंघवी, कार्यवाहक अध्यक्ष दिलिप सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अशोक मेहता, सतीश सिंघवी, अमित अग्रवाल, अरूण सिघंल, राजेन्द्र जैन, अभय सिंघी (पूणे), ज्यनेश जैन (मुंबई) एवं विशेष आमंत्रित सदस्य राजेश सावा, भगवानदास राठी, दिलिप सोनी (ओसियां), राजवी शाह, गायत्री राजावत (प्रधानाध्यापिका) जुटे हुए है।