
उम्र के हर पड़ाव में सेहतमंद रहना बेहद जरूरी होता है। खासकर 30 की उम्र के बाद सेहत को खास देखभाल की जरूरत होती है। 30 के बाद शरीर में कई तरह के बदलाव होते हैं, खासकर महिलाओं को इन दौरान कई तरह के हार्मोनल बदलावों का सामना करना पड़ता है। अक्सर कामकाज और अन्य जिम्मेदारियों की वजह से महिलाएं अपनी सेहत को अनदेखा कर देती हैं, जिसकी वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जब उनकी उम्र 30 के पार जाती है, तो शरीर न्यूट्रिएंट की कमी के संकेत देना शुरू कर देता है। ऐसे में महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए डाइट में 5 विटामिन जरूर शामिल करने चाहिए। आइए जानते हैं कौन से हैं वो 5 विटामिन जिन्हें महिलाओं को अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।
विटामिन ई

सेहतमंद रहने के लिए विटामिन ई का शरीर में होना बेहद जरूरी है। यह एक पावरफुल एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से लड़ता है, इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है और डीएनए रिपेयर को सपोर्ट करता है।
विटामिन डी
विटामिन डी भी एक जरूरी पोषक तत्व हैं, जिसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए। यह कैल्शियम के अब्जॉप्र्शन के लिए जरूरी है, जो बोन हेल्थ और इम्यून फंक्शन का ख्याल रखता है। इतना ही नहीं 30 की उम्र के बाद विटामिन डी मल्टीपल स्क्लेरोसिस और कुछ मुख्य कैंसर से बचाव भी करता है।
विटामिन बी
ये एनर्जी और मेटाबोलिज्म में सुधार लाता है, ब्रेन फंक्शन और हार्मोनल असंतुलन में सुधार लाता है। ये मेनोपॉज के लक्षणों से भी राहत दिलाता है और एक उम्र के बाद बौद्धिक क्षमता को भी प्रभावित होने से रोकता है।
विटामिन सी
ये एक ऐसा एंटी-ऑक्सीडेंट है, जो कोलाजन प्रोडक्शन को बूस्ट करता है, स्किन हेल्थ बेहतर बनाता है, फाइन लाइन और झुर्रियां कम करता है, प्रीमेच्योर एजिंग से बचता है और इम्युनिटी बढ़ाता है। ये आयरन अब्जॉप्र्शन में मदद करता है और क्रॉनिक बीमारियों की चपेट में आने से भी बचाता है।
विटामिन के
ये ब्लड क्लॉटिंग, बोन हेल्थ और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद जरूरी विटामिन है। पोस्ट मेनोपॉज के बाद महिलाओं में ये बोन फ्रैक्चर से बचाव करता है। इसलिए 30 की उम्र के बाद जब हड्डियां कैल्शियम लूज करना शुरू करती हैं, तब विटामिन के की पर्याप्त मात्रा जरूर लेनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री शर्मा ने स्व. भैरों सिंह शेखावत को पुष्पांजलि अर्पित की