
दिल्ली। बीबीसी के दिल्ली और मुंबई वाले दफ्तरों में बुधवार को दूसरे दिन भी इनकम टैक्स सर्वे जारी है। सूत्रों की माने तो टैक्स चोरी से जुड़े मामले को लेकर यह सर्वे किया जा रहा है। जानकार सूत्रों के मुताबिक सभी कर्मचारियों के फोन जब्त कर लिए हैं। कर्मचारियों को घर जाने के लिए बोल दिया है।
इस कार्रवाई के बारे में लंदन हैड क्वार्टर में जानकारी दी गई है। बीबीसी के भारत में अन्य दफ्तरों पर सर्वे की सूचना है। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही बीबीसी ने गुजरात दंगों व प्रधानमंत्री मोदी पर एक डॉक्यूमेंट्री जारी कर दी थी। इसको लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद भारत में डॉक्यूमेंट्री को बैन कर दिया था।