भारत बना ऑटो एक्सपोर्ट का नया हब

ऑटो एक्सपोर्ट
ऑटो एक्सपोर्ट

53 लाख से ज्यादा वाहनों का निर्यात

नई दिल्ली। भारतीय ऑटोमोबाइल सेक्टर ने एक बार फिर वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूती का प्रमाण दिया है। वित्त वर्ष 2024-25 में देश से कुल 53.63 लाख वाहनों का निर्यात हुआ, जो पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में लगभग 19% अधिक है। यह जानकारी ऑटो इंडस्ट्री की प्रमुख संस्था सियाम (SIAM) ने साझा की है।

टू-व्हीलर सेगमेंट की बात करें तो भारत में बने बाइक्स और स्कूटर्स की विदेशों में लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। FY25 में 41.98 लाख दोपहिया वाहनों का निर्यात हुआ, जो कि साल दर साल 21% की ग्रोथ को दर्शाता है। अफ्रीका और लैटिन अमेरिका जैसे नए बाजारों में भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्वालिटी और किफायती कीमतें इसकी प्रमुख वजह मानी जा रही हैं।

थ्री-व्हीलर कैटेगरी में भी हल्की लेकिन स्थिर बढ़त देखने को मिली है। बीते वित्त वर्ष में लगभग 3.1 लाख थ्री-व्हीलर गाड़ियाँ विदेश भेजी गईं, जो FY24 की तुलना में 2% अधिक है। वहीं कमर्शियल व्हीकल्स सेगमेंट ने भी दमदार प्रदर्शन किया है। FY25 में भारत से 80,986 यूनिट्स का निर्यात हुआ, जो कि पिछले साल के मुकाबले 23% अधिक है।