भारत ने शुरू किया ऑपरेशन सिंधु… ईरान में फंसे 100 भारतीय स्टूडेंट्स लौटे वतन

भारतीय स्टूडेंट्स
भारतीय स्टूडेंट्स

नई दिल्ली। इजरायल-ईरान युद्ध के बीच भारत सरकार ने ईरान में रह रहे भारतीयों की सकुशल घरवापसी के लिए आपरेशन सिंधु की शुरुआत की है। इस आपरेशन के जरिए भारतीयों को सुरक्षित ईरान से लाया जाएगा। इस बीच तेहरान के केशवर्ज स्ट्रीट इलाके में मेडिकल छात्रों के छात्रावास पर हुए हमले में कुछ भारतीय छात्रों के घायल होने की खबरें आईं है। ईरान में बड़ी संख्या में भारतीय छात्र पढ़ाई करते हैं। इन सभी को वापस लाने की तैयारी युद्धस्तर पर की जा रही है। इस कड़ी में ईरान के उर्मिया मेडिकल यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे लगभग 110 भारतीय छात्रों को सुरक्षित रूप से आर्मेनिया लाया गया है।

भारत ने ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के प्रति जताया आभार

ये सभी छात्र भारत लाए जा रहे हैं। ईरान से भारत लाए जा रहे छात्रों का पहला जत्था गुरुवार को भारत पहुंचेगा। विदेश मंत्रालय द्वारा बुधवार को जारी एक बयान में कहा गया कि यह उन कदमों का हिस्सा है, जो सरकार ने ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए पिछले कई दिनों में उठाए हैं। भारत सरकार ने कहा कि वह निकासी प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए ईरान और आर्मेनिया की सरकारों के प्रति आभारी है।

विदेश मंत्रालय ने क्या दी सलाह

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत विदेश में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। ईरान में भारतीय दूतावास बड़ी संख्या में भारतीय नागरिकों को सुरक्षित क्षेत्रों में जाने और बाद में उन्हें निकालने में सहायता कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने ईरान में भारतीय नागरिकों को सलाह दी कि वे तेहरान में भारतीय दूतावास के आपातकालीन हेल्पलाइन और नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय द्वारा स्थापित 2437 नियंत्रण कक्ष के माध्यम से संपर्क में रहें। वहीं, दिल्ली में ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि कुछ छात्रों के घायल होने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय तेहरान में भारतीय मिशन के साथ संपर्क में है। भारतीय पक्ष की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है। वहीं, दिल्ली में ईरानी दूतावास के अधिकारियों ने कहा कि कुछ छात्रों के घायल होने के बाद ईरानी विदेश मंत्रालय तेहरान में भारतीय मिशन के साथ संपर्क में है। भारतीय पक्ष की ओर से इस घटना पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की गई है।