युगांडा में भारतीय प्रवासियों ने मचाई होली की धमाल

युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली  

स्थानीय लोगों के लिए मददगार बना राजस्थानी एसोसिएशन

जयपुर। युगांडा की राजधानी कंपाला में राजस्थानी एसोसिएशन की ओर से धूमधाम से होली पर्व मनाया गया। भारतीय संघ के अध्यक्ष मोहन राव, युगांडा के विभिन्न संघों के लोगों के अलावा राजस्थानी एसोसिएशन के कार्यकारी समिति के सदस्य, कार्यक्रम के प्रायोजक, संघ के सदस्य सहित स्थानीय लोगों और राजस्थानी प्रवासियों ने कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली
युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली

राजस्थानी एसोसिएशन युगांडा के अध्यक्ष भानु गुप्ता ने बताया कि भारतीय समुदाय के लगभग सभी वर्गों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। गुप्ता राजस्थान के कोटा के मूल निवासी हैं, जो काफी समय से युगांडा में निवासरत हैं। वे प्रवासी राजस्थानियों व भारतीयों को एकजुट करने के लिए प्रयासरत हैं। सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाया और गले लगकर होली की बधाई दी। गायक कलाकारों ने होली के गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इस पर प्रवासी झूम उठे।

युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली  
युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली

वसुदेव कुटुम्बकम् की भावना

प्रवासी भारतीयों ने वसुदेव कुटुम्बकम् और सर्वे भवंतु सुखिना को परिभाषित करते हुए एकता का परिचय दिया। राजस्थानी एसोसिएशन युगांडा में वंचितों के जीवन उत्थान के लिए जनसामाजिक गतिविधियों में शामिल है। इस दौरान एसोसिएशन की ओर से जींजा स्थित कैंसर अस्पताल में एक कमरा बनवाने की घोषणा की। एसोसिएशन की ओर से बताया गया कि कोरोना काल के दौरान संघ द्वारा आयोजित शिविरों में लगभग 300 लोगों का टीकाकरण किया गया था। गरीब बच्चों के इलाज में भरपूर मदद की गई।

युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली
युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली

ये रहे प्रायोजक

युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली  
युगांडा में भारतीय प्रवासियों की होली

प्लास्कॉन, जैक्वार-जिया इंटरनेशनल, निश ऑटो, बैंक ऑफ बड़ौदा, एयरटेल, श्री जी फूट पैराडाइज आदि।

मीडिया पार्टनर

युगांडा में होली उत्सव
युगांडा में होली उत्सव

पश्चिम राजस्थान की अवाज दैनिक जलते दीप और माणक टीवी-पत्रिका भारतीय मीडिया पार्टनर रहे।

बॉलीवुड गायकों के साथ न्यासी बोर्ड के साथ युगांडा समिति
बॉलीवुड गायकों के साथ न्यासी बोर्ड के साथ युगांडा समिति
स्पोंसर मीट में अतिथि को संबोधित करते भानु गुप्ता
स्पोंसर मीट में अतिथि को संबोधित करते भानु गुप्ता
समिति एवं ट्रस्टी के साथ
समिति एवं ट्रस्टी के साथ

यह भी पढ़ें : नाटू-नाटू ने इन गानों को पछाड़ जीता सम्मान