
जयपुर। भारतीय पुरुष अंडर 21 बॉलीवाल टीम एफआईवीबी बॉलीवाल पुरुष अंडर 21 टीम विश्व चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने 7 जुलाई को बहरीन के मनामा जाएगी। बॉलीवाल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व सांसद डॉ. अच्युता सामंत की ओर से टीम को पूरा सहयोग मिला है। सामंत ने चैम्पियशनशिप में हिस्सा लेने वाली टीम का सम्मान किया।

प्रोफेसर सामंत ने कहा, एशिया के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर एवं राजस्थान के दुष्यंत सिंह जाखड़ को भारतीय बॉलीवुड टीम का कप्तान बनाया गया है। जिनके नेतृत्व में भारत की इस टीम ने एशियन चैम्पियनशिप में रजत पद जीता था। इस एफआईवीबी विश्व यू 21 पुरुष बॉलीवाल चैम्पियनशिप बहरीन के मनामा में क्वालिफाई किया था। जाखड़ के 3एबीसी सीनियर पुरुष कप के लिए भी टीम की कप्तानी की है। ज्ञात रहे कि जाखड़ को बहरीन में रजत पद जीतने के बाद एशिया के सर्वश्रेष्ठ ब्लॉकर से नवाजा गया है। जाखड़ की कप्तानी में ही राजस्थान की पुरुष टीम 42 वर्ष बाद 71वीं सीनियर नेशनल बॉलीवॉल चैम्पियशिप में स्वर्ण पदक जीता है।
भरतीय पुरुष अंडर-21 वॉलीबॉल टीम में निम्नलिखित खिलापड़ी प्रतिनिधित्व करेंगे
खिलाड़ी
- 1 दुष्यंत सिंह जाखड़ (कप्तान)
- 2 भरणीधरन एस.
- 3 संदीप
- 4 एमडी रज्जा
- 5 समीर चौधरी
- 6 तनिष चौधरी
- 7 हर्षित गिरी
- 8 अमन कुमार
- 9 सचिन डागर
- 10 कार्तिकेयन के (एल)
- 11 अजीत शेखो
- 12 यूगांक बलियान
प्रशिक्षक व अधिकारी
- 1. जी ई श्रीधरन, द्रोणाचार्य व अर्जुन अवार्डी- मुख्य कोच, भारतीय टीम
- 2. राजेश कुमार – सहायक प्रशिक्षक
- 3. प्रवीण कुमार शर्मा – सहायक प्रसिक्षक
- 4. जयकुमार नादराजन – मैनेजर
- 5. दिग्विजय सिंह राठौड़ – फिजियोथेरिपिस्ट
यह भी पढ़ें : लंदन में ‘माणक’ राजस्थानी पत्रिका को मिला सम्मान