ब्रिटेन चुनाव में भारतीय मूल के सांसदों का डंका

भारतीय मूल के सांसद
भारतीय मूल के सांसद

29 भारतीय मूल के सांसद जीते

नई दिल्ली। नई दिल्ली। ब्रिटेन में गुरुवार को हुए चुनाव में भारतीय मूल के 29 सांसदों ने भी जीत दर्ज की है। लेबर पार्टी ने 650 में से 400 पार का आंकड़ा पार कर ऐतिहासिक जीत हासिल कर 14 वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव में लेबर पार्टी को 412 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी को सिर्फ 121 सीटें मिली। ब्रिटेन में बहुमत का आंकड़ा 326 है। ब्रिटेन की पिछली संसद में भी भारतीय मूल के 29 सांसद थे।

पूर्व प्रधानमंत्री ऋषि सुनक खुद भारतीय मूल के

लेबर पार्टी के 19 भारतीय सांसद चुनकर हाउस ऑफ कॉमंस जाएंगे। वहीं, कंजरवेटिव पार्टी से 7 उम्मीदवारों ने चुनाव में जीत हासिल की है। लिबरल डेमोक्रेट्स से ब्रिटिश-भारतीय 1 सांसद और भारतीय मूल के 2 उम्मीदवार निर्दलीय ने चुनाव में बाजी मारी है। गौरतलब है कि पूर्व प्रधानमंत्री और कंजरवेटिव पार्टी के प्रमुख ऋषि सुनक खुद भारतीय मूल के हैं और उनकी पार्टी से इस बार सात सांसदों ने जीत दर्ज की है। हालांकि इस चुनाव में लेबर पार्टी से ज्यादा भारतीय सांसद चुनकर आए हैं। देखना ये है कि लेबर पार्टी की इस बड़ी जीत के बाद अब ब्रिटेन के भारत के साथ संबंधों पर कैसा असर पड़ता है। दोनों देशों में व्यापार को लेकर एफटीए पर बातचीत चल रही है। नई सरकार के आने के बाद उस पर क्या असर होगा।

किस पार्टी से कितने भारतीय सांसद बने

लेबर पार्टी : सीमा मल्होत्रा, वैलेरी वाज, लिसा नंदी, नवेंदु मिश्रा, नाडिया विटकोम, तनमनजीत सिंह ढेसी, प्रीत कौर गिल, बैगी शंकर, गुरिंदर सिंह जोसन, हरप्रीत उप्पल, जस अठवाल, जीवन संधेर कनिष्का नारायण , किरिथ एंटविस्टल, सतवीर कौर, सुरीना ब्रैकेनब्रिज, वरिंदर जस्स, सोजन जोसेह, सोनिया कुमार।

कंजरवेटिव पार्टी : ऋषि सुनक, गगन मोहिन्द्रा, शिवानी राजा, सुएला ब्रेवरमैन, प्रीति पटेल, क्लेयर कॉटिन्हो, नील शास्त्री हर्स्ट
लिबरल डेमोक्रेट्स पार्टी : मुनीरा विल्सन
निर्दलीय : शॉकट एडम, इकबाल मोहम्मद

यह भी पढ़ें:हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री, राजभवन में ली शपथ