नेपाल पुलिस की फायरिंग में भारतीय युवक की मौत, सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट

नेपाल पुलिस की फायरिंग में (पीलीभीत में सीमा पर) एक भारतीय युवक की मौत हो गई है। एक व्यक्ति लापता है। नेपाल पुलिस के साथ तीन लोगों की किसी बात को लेकर झड़प हुई थी। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए हैं। भारत की तरफ से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। पीलीभीत के तीन युवक सीमा पार कर नेपाल घूमने गए थे।

वापस लौटे समय किसी बात पर भारतीय नागरिकों की नेपाल पुलिस की बहस हो गई। इस पर नेपाल पुलिस ने भारतीय नागरिकों पर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में एक भारतीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जिसका शव नेपाल के अस्पताल में है।

वहीं, एक युवक अपनी जान बचाकर भारत की सीमा में आ गया। तीसरे युवक की कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। भारतीय सीमा में भाग आए व्यक्ति की तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद पूरी घटना की जानकारी हो सकेगी। सीमा पर फोर्स पूरी तरह अलर्ट है।