
नई दिल्ली। भारतीय रेसलर रीतिका हुड्डा के क्वार्टर फाइनल में हार के साथ ही शनिवार रात पेरिस ओलिंपिक 2024 में भारत का अभियान समाप्त हो गया। रेसलिंग की विमेंस 76द्मद्द कैटेगरी उन्हें किर्गिस्तान की आईपेरी मेडेट कायजी ने 1-1 से हराया। रेसलिंग के अलावा, भारतीय गोल्फर अदिति अशोक 29वें स्थान पर रही। भारत के लिए विमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर, 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड में मनु भाकर और सरबजोत सिंह, मेंस 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन में स्वप्निल कुसाले, रेसलिंग में अमन सहरावत और हॉकी को मिलाकर भारत ने 5 ब्रॉन्ज जीता। वहीं स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने सिल्वर दिलवाया। भारत ने कुल 6 मेडल जीते।
भारत को अब भी सातवां मेडल मिल सकता है। अनुभवी रेसलर विनेश फोगाट भी 50 किलोग्राम केटेगरी में कुश्ती के फाइनल में पहुंच गई थीं। उन्होंने भारत के लिए मेडल पक्का कर लिया था, लेकिन फाइनल वाले दिन वह 100 ग्राम ओवरवेट आईं, जिसके चलते उन्हें डिसक्वालिफाई कर दिया गया। अब 13 अगस्त को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोट्र्स विनेश के मेडल का फैसला करेगी।
नीरज से गोल्ड की उम्मीद थी

11 अगस्त को पेरिस ओलिंपिक की क्लोजिंग सेरेमनी भी होगी, जिसमें भारत के ध्वजवाहक पीआर श्रीजेश और मनु भाकर होने वाले हैं। इस बार भारत को ओलिंपिक में कोई गोल्ड मेडल नहीं मिला। भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा से इस बार भी गोल्ड की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें भी सिल्वर मेडल मिला। इसके साथ ही यह साफ हो गया है कि भारतीय दल जब पेरिस से लौटेगा तो उसके खाते में 3 साल पहले हुए टोक्यो ओलिंपिक से कम मेडल होंगे।
71वें नंबर पर रहा भारत
भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 1 गोल्ड, 2 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मेडल जीते थे। तब भारतीय दल मेडल टैली में 48वें नंबर पर था। इस बार भारतीय टीम 71वें नंबर पर खिसक गई है। यह नंबर और नीचे जा सकता है क्योंकि 11 अगस्त को 13 मेडल इवेंट होने हैं। भारत के टोक्यो के मुकाबले पेरिस ओलिंपिक की मेडल टैली में नीचे खिसकने की बड़ी वजह गोल्ड मेडल ना जीत पाना रहा। भारत को सिल्वर मेडल भी एक ही मिला, जो टोक्यो ओलिंपिक के चैंपियन नीरज चोपड़ा ने जीता। भारत के पांचों मेडल ब्रॉन्ज हैं। भारतीय खिलाडिय़ों ने 3 ब्रॉन्ज मेडल शूटिंग में जीते। एक ब्रॉन्ज मेडल हॉकी और एक कुश्ती में मिला।
यह भी पढें : इजरायली हमले में गाजा में 100 लोगों की मौत, स्कूल पर बोला हमला