बदल रहा है भारत का ऊर्जा क्षेत्र : प्रधानमंत्री

modi

बेंगलुरु। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक (आईईडब्ल्यू) 2023 का उद्घाटन किया । कार्यक्रम के दौरान, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इंडिया एनर्जी वीक 2023 कार्यक्रम में इंडियन ऑयल द्वारा विकसित सोलर कुकिंग सिस्टम के ट्विन-कुकटॉप मॉडल का अनावरण किया और प्रधानमंत्री ने बेंगलुरु में ग्रीन मोबिलिटी रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा बेंगलुरु टेक्नोलॉजी, टैलेंट और इनोवेशन की एनर्जी से भरा एक शहर है। मेरी तरह आप भी यहां के युवा ऊर्जा को अनुभव कर रहे होंगे। ये भारत की जी-20 प्रेसिडेंसी कैलेंडर का पहला बड़ा एनर्जी इवेंट है। 21वीं सदी के विश्व का भविष्य तय करने में ऊर्जा क्षेत्र की बहुत बड़ी भूमिका है।

ऊर्जा के नए संसाधन के विकास में ऊर्जा संक्रमण में आज भारत विश्व की सबसे मजबूत आवाजों में से एक है।विकसित बनने का संकल्प लेकर चल रहे भारत में ऊर्जा क्षेत्र के लिए अभूतपूर्व संभावनाएं बन रही हैं। मोदी ने कहा MF द्वारा हाल ही में किए गए विकास प्रक्षेपण से पता चलता है कि भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बना रहेगा। महामारी और युद्ध के प्रभाव के बावजूद 2022 में भारत एक ‘ग्लोबल ब्राइट स्पॉट’ रहा है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी, राज्यपाल थावरचंद गहलोत और मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई भी मौजूद रहे ।