गुलाबो सपेरा पर भारत की पहली ग्राफिक्स एनिमेशन बायोपिक लघु फिल्म

प्रोफेसर राजेंद्र वसंत खैरनार, और प्रोफेसर केतन मधुकर देवरे का संयुक्त प्रयास

यह एक ऐसी महिला के जज्बे की सच्ची कहानी है कि जिसने मौत को मात देकर जीवन में संघर्ष किया और सफलता पाई: प्रोफेसर राजेंद्र वसंत खैरनार

प्रोफेसर राजेंद्र वसंत खैरनार, ललित कलाकार और निर्देशक, निर्माता, लेखक, एनिमेटर (नासिक, महाराष्ट्र) और प्रोफेसर केतन मधुकर देवरे, निर्देशक, निर्माता, एनिमेटर (नासिक, महाराष्ट्र), मिलकर गुलाबो सपेरा पर भारत की पहली ग्राफिक्स एनिमेशन बायोपिक लघु फिल्म बना रहे हैं।

राजेंद्र वसंत खैरनार ने बताया की हम छोटे गाँव और मध्यमवर्गीय परिवार से ताल्लुक रखते हैं। हमने यह 50 मिनट की एनिमेशन फिल्म बिना किसी अन्य निवेश, सहायता और आर्थिक सहायता के पूरी की हैं। इस फिल्म को पूरा करने के लिए हम अपने मासिक वेतन और बचत का उपयोग कर रहे हैं।

यह फिल्म राजस्थान और राजस्थानी व्यक्ति पर आधारित है। यह एक महिला के जज्बे की सच्ची कहानी है कि उसने किस तरीके से मृत्यु को मात देकर जीवन में संघर्ष किया और सफलता पाई।

वह खानाबदोश है, निरक्षर है, इसके बावजूद वह कैसे विश्व प्रसिद्ध कलाकार बनी. बाद में इस महिला को भारत सरकार की ओर से 2016 में पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया। यह महिला कोई और नहीं, बल्कि राजस्थान की आन, बान, शान और पहचान विश्व प्रसिद्ध कालबेलिया नृत्यांगना (Kalbeliya Dancer) पद्मश्री गुलाबो सपेरा है।

राजेंद्र वसंत खैरनार आगे कहते हैं हम गैफिक्स एनिमेशन फिल्म स्टाइल के जरिए उनकी संघर्ष की कहानी और उपलब्धि बता रहे हैं. हमारी फिल्म का विषय कन्या भ्रूण हत्या रोकना, बालिका बचाओ और महिला सशक्तिकरण है।

हम अपनी फिल्म के माध्यम से युवाओं और समाज को प्रेरित करना चाहते हैं, साथ ही हम लड़कियों की भ्रूण हत्या के प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलने की कोशिश करना चाहते हैं।

फिल्म पूरी तरह से ग्राफिक्स और एनिमेटेड है लेकिन यह कोई कार्टून फिल्म नहीं है. फिल्म में पूरी तरह से हाथ से ड्राइंग और डिजिटल ड्राइंग एनीमेशन तकनीक का उपयोग किया गया है।

हमने कहानी को न्याय देने के लिए यथार्थवादी दिखने वाले पात्रों को डिजाइन किया है ताकि सभी आयु वर्ग के लोग हमारी फिल्म देख को सके और आनंद ले सके. साथ ही फिल्म में मौजूद सामाजिक संदेश भी लोगों तक आसानी से पहुँच सके।

इस फिल्म को जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म या हमारे यूट्यूब चैनल “केटराज फाइन आर्ट गैलरी” (Ketraj Fine Art Gallery) पर रिलीज किया जाएगा. साथ ही हम इसे स्कूलों और कॉलेजों में भी दिखाने की योजना बना रहे हैं।

यह है इस फ़िल्म के बारे में जानकारी

  • फिल्म का शीर्षक :- गुलाबो सपेरा (Dancing wind Of Change)
  • निर्माता और निर्देशक: राजेंद्र खैरनार और केतन मधुकर देवरे
  • कहानी और पटकथा:- राजेंद्र खैरनार
  • आवाज :- इला अरुण जी
  • गायक:- पद्मश्री गुलाबो सपेरा जी
  • कहानी संपादक:-रूपाली मायाचार्य सूर्यवंशी
  • संगीत निर्देशक :- आदित्य मटकर
  • फिल्म शैली:- ग्राफिक्स, एनिमेशन
  • फिल्म की अवधि :- 50 मिनट
  • फिल्म कलाकार:- दिविशा देवरे , प्रज्ञा पवार, केतन देवरे, संगिता खैरनार, पूनम खैरनार, प्रेम खैरनार, ओमकर सानप, मायरा खैरनार, अमित खंदारे, स्वप्नील गांगुर्डे, जिजाबाई खैरनार, गायत्री खैरनार, नीलम चौधरी, गायत्री तिभे

पद्मश्री गुलाबो सपेरा, इला अरुण और टीम को विशेष धन्यवाद

अंत में पद्मश्री गुलाबो सपेरा जी और इला अरुण जी को बहुत-बहुत धन्यवाद, साथ ही हम अपनी टीम और टीम के सदस्यों, तेजस सुगंधी (CG artist), मयूर भगत (CG artist), रोहित शेवकर (CG artist), उत्कर्ष वाघ (CG artist), हर्षल खैरनार (CG artist), समृद्धी कुलकर्णी (CG artist), श्वेता मुळ्ये (CG artist), निखिल जाधव (CG artist), निलम चौधरी (CG artist), गायत्री तिभे (CG artist), आतिश खैरनार (artist & Manager), अखिलेश पाटिल आदि को भी तहे दिल से धन्यवाद देना चाहते हैं।

फिल्म के लिए कर्णमधुर संगीत का निर्माण करने वाले हमारे फिल्म संगीत निर्देशक आदित्य मटकर (मुंबई) और हमारी टीम का विशेष धन्यवाद, साथ ही परिवार के सदस्य, दोस्त और उन सभी लोगों का भी धन्यवाद जिन्होंने इस मास्टर पीस को बनाने में हमारा समर्थन किया।