
नई दिल्ली। भारत का स्पेस स्टेशन पहुंचने का सपना पूरा हो गया। पहला भारतीय स्पेस स्टेशन पहुंच चुका है। इसके साथ ही भारत का स्पेस स्टेशन पहुंचने का सपना पूरा हो गया। भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला समेत चारों अंतरिक्ष यात्री सफलतापूर्वक स्पेस स्टेशन पहुंच गए हैं।
चारों एस्ट्रोनॉट का स्टेशन पर मौजूद अंतरिक्षयात्रियों ने स्वागत किया। अब अगले 14 दिन ही ये स्टेशन रहेंगे। शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के तहत स्पेसएक्स ड्रैगन कैप्सूल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से तय समय से 20 मिनट पहले डॉक हुआ।
पूरी जांच के बाद हवा के दबाव की स्थिरता की पुष्टि के बाद क्रू आईएसएस में प्रवेश करेगा। यह यान 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से 418 किमी ऊंचाई पर पृथ्वी के चक्कर लगा रहा है। लॉन्च के बाद से यह लगभग 26 घंटे की यात्रा पूरी कर चुका है।