इंद्रदेव रहेंगे मेहरबान: इस साल जल्द आएगा मॉनसून

मॉनसून
मॉनसून

सामान्य से बेहतर रहेगा मॉनसून, अच्छी होगी बारिश

जयपुर/नई दिल्ली। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच राहत की खबर आई है। मौसम विभाग ने बताया है कि इस साल मॉनसून कुछ जल्द आएगा। मौसम विभाग के अनुसार राजस्थान में मॉनसून 25 जून से 6 जुलाई तक कभी भी आ सकता है। इसके अलावा देश के अन्य हिस्सों में भी इस बार मॉनसून का असर जल्दी देखने को मिलेगा। मानसून के 31 मई को केरल पहुंचने की संभावना है।

25 जून बाद कभी भी मॉनसून की दस्तक

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार देश के लिए अच्छी खबर है। इस बार मॉनसून देश में जल्दी सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार राजस्थान में 25 जून से 6 जुलाई के बीच मॉनसून कभी भी दस्तक दे सकता है। जबकि देखा गया है कि राजस्थान में प्रवेश 15 जुलाई के बाद ही होता है। इस बार इसके के जल्दी आने की संभावना है। इसके पीछे मौसमी बदलाव और ला नीना परिस्थितियों को माना जा रहा है।

अंडमान निकोबार और दीप समूह में 2 दिन पहले दाखिल होगा मॉनसून

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार बंगाल की खाड़ी से उठने वाला मॉनसून अंडमान निकोबार और दीप समूह में 19 मई को पहुंच सकता है। संभावना है कि 21 मई से मानसून अपना असर दिखना शुरू कर देगा। अंडमान निकोबार दीप समूह में पिछले साल भी मॉनसून ने 19 मई को दस्तक दी थी लेकिन केरल में पिछले साल 8 जून को असर दिखाया था। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस साल सामान्य से बेहतर मानसून रहने की संभावना है। अनुमान है कि 104 से 110 फीसदी के बीच सामान्य से बेहतर मानसून रहेगा, जो फसलों के लिए अच्छा संकेत है।

क्या है ला नीना और कैसे होगी अच्छी बारिश

मौसम विभाग के अनुसार जलवायु के लिए दो परिस्थितियों मानी जाती हैं। इनमें पहले अल नीनो और दूसरी ला नीना। दोनों ही परिस्थितियों के अनुसार मौसम की जलवायु का निर्धारण होता है। पिछले साल अल नीनो परिस्थितियां देखने को मिली। जिसके कारण मानसून कमजोर रहा लेकिन इस बार ला नीनो परिस्थितियों के सक्रिय होने से अच्छी बारिश होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें:शादी में मिले उपहारों की लिस्ट बनाएं, दहेज के केसों में मदद मिलेगी: इलाहाबाद हाईकोर्ट