
-
राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत हेरिटेज निगम ने निशुल्क लगवाए चार कियोस्क
जयपुर। देश में नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार अथक प्रयास कर रही है। इसी क्रम में नवाचार करते हुए हेरिटेज नगर निगम स्वयं सहायता समूह द्वारा बनाए गई विभिन्न वस्तुओं की बिक्री के लिए निगम मुख्यालय के बाहर निशुल्क प्लेटफार्म उपलब्ध करा रही है। इन प्लेटफार्म की मदद से महिलाएं केनोपी में हाथ से बनी विभिन्न वस्तुओं का प्रदर्शन का हर महीने हजारों रूपए कमा रही है। ये काम राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत किया जा रहा है।

हर महीने अलग — अलग समूह लगाती है स्टॉल
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए जिला परियोजना अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार की दीन दयाल अन्त्योदय योजना— राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत ये नवाचार किया जा रहा है। जिसमें 10—20 महिलाओं के समूह द्वारा बनाए जा रही हस्त निर्मित विभिन्न वस्तुओं की प्रदर्शनी के लिए हवा महल के बाहर चार केनोपी लगाई गई है।

जिनमें महिलाएं अपने समूह के द्वारा बनाइ्र जा रही वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाती है। इनमें आर्ट एण्ड क्राफ्ट, ज्वेलरी, खाद्य सामग्री, स्टेच्यू, पेटिंग, फोटो गेलेरी, क्लॉथ होती है। नगर निगम की अनुमति के बाद समूह को महीने भर कि लिए चार केनोपी निशुल्क दी जा रही है। जहां ये अपनी वस्तुओं को बेच रही है।

प्रति दिन हो रही 1000— 1500 की सेल
निगम मुख्यालय के बाहर केनोपी लगा रही महिला स्वयंम सहायता समूह की सदस्य मीनू से बताया कि वे एक महीने से स्टॉल लगा रही है। हमारी स्वयं सहायता समूह जूट और पेड़ से तने का उपयोग कर आर्ट एण्ड क्राफ्ट की वस्तुएं बना रही है। हम 20 महिलाओं का समूह है, जो पिछले पांच साल से ये काम कर रही है। अभी गर्मी का सीजन है। फिर भी प्रतिदिन 800 से 1000 तक की आमदनी हो जाती है। हवामहल देखने आने वाले पर्यटक हमारी वस्तुओं को ज्यादा खरीद रहे है।

वर्जन-
महिलाओं का स्वयं सहायता समूह आत्मनिर्भर बनें,उनकी कला का प्रचार— प्रसार हों, इसके लिए मार्च महीने से केनोपी लगवाई जा रही है। ऐसी हस्त निर्मित वस्तुएं बनाने वाले अन्य स्वयं सहायता समूह भी अपनी स्टाल लगा सकती है। स्वयं सहायता समूह को रोजगार देने के लिए बैंक से लोन भी उपलब्ध कराया जा रहा है।
