
जीवन में महिलाओं का अहम रोल
कोटा. मोशन एजुकेशन की डायरेक्टर डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि समय के साथ समाज में महिलाओं का वर्चस्व बढ़ रहा है। प्रशासन हो चाहे राजनीति, शिक्षा हो या चिकित्सा, कला हो या संस्कृति हर क्षेत्र में समाज में महिलाओं के सामाजिक योगदान की स्वीकार्यता बढ़ी है।वे अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में मोशन एजुकेशन कैम्पस में संबोधित कर रहीं थे।

उन्होंने मोशन में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए महिलाओं को सम्मानित किया। इस दौरान महिलाओं के सम्मान में खूब तालियां बजीं। कुछ सम्मानित महिलाओं ने अपने अनुभव भी साझा किए।डॉ. स्वाति विजय ने कहा कि कहा कि हम सभी जानते हैं कि हमारे जीवन में महिलाओं का एक अहम रोल होता है। चाहे वो रोल हमारी मां के रूप में हो या फिर बहन या पत्नी के रूप में। देश का 37 प्रतिशत वर्क फ़ोर्स महिलाएं हैं।
लेकिन ऐसा काफी कम होता है जब हम इन्हें इनके कार्य के लिए सम्मानित करते हैं। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हमे यह अवसर देता है कि हम महिलाओं को उनके कार्यों और उनके रोल के लिए सम्मानित करें। 8 मार्च का दिन खासतौर पर महिलाओं को समर्पित है। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के मकसद से हर साल महिला दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद महिलाओं को समाज में बराबरी और सम्मान दिलाना है।