गिलगित-बाल्टिस्तान में बादल फटने से भीषण बाढ़: चार पर्यटकों की मौत, 15 लापता, आठ वाहन बहे

भीषण बाढ़
भीषण बाढ़

कराची। पाकिस्तान के गिलगित-बाल्टिस्तान के डायमर जिले में सोमवार को बादल फटने और मूसलधार बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने भारी तबाही मचाई। इस प्राकृतिक आपदा में चार पर्यटकों की मौत हो गई है, जिनमें एक महिला भी शामिल है। हादसे में दो लोग घायल हैं, जबकि लगभग 15 पर्यटक अब भी लापता हैं।

गिलगित-बाल्टिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्लाह फाराक ने बताया कि थाक क्षेत्र में बाढ़ के कारण आठ टूरिस्ट व्हीकल पानी में बह गए। प्रभावित पर्यटक देश के विभिन्न हिस्सों से आए थे, जिनमें से कई लापता हैं। घायलों और मृतकों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भीषण बाढ़
भीषण बाढ़

संचार और परिवहन व्यवस्था ठप बाढ़ के कारण बाबूसर हाईवे बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में संचार और बिजली की आपूर्ति भी गंभीर रूप से प्रभावित हुई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अब्दुल हमीद ने बताया कि बाढ़ के चलते करीब सात किलोमीटर का क्षेत्र पूरी तरह तबाह हो चुका है। काराकोरम राजमार्ग का एक हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया है, जिससे दोनों ओर सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं।

मुख्यमंत्री ने दिए राहत के निर्देश गिलगित-बाल्टिस्तान के मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे बचाव कार्य में तेजी लाएं और प्रभावितों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएं। प्रशासन द्वारा राहत और बचाव दलों को मौके पर भेजा गया है, लेकिन लगातार बारिश रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा बन रही है।

भारी नुकसान इस आपदा ने न केवल मानव जीवन पर असर डाला है, बल्कि बड़ी मात्रा में कृषि भूमि, फसलें, पेड़, सार्वजनिक और निजी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़े :बीसलपुर बांध के गेट आज होंगे आठवीं बार खुले, डाउनस्ट्रीम गांवों के लिए अलर्ट जारी