दक्षिण कोरिया में मूसलाधार बारिश से भूस्खलन, 9 की मौत, कई लोग अब भी लापता

बारिश से भूस्खलन
बारिश से भूस्खलन

सियोल। दक्षिण कोरिया के दक्षिण ग्योंगसांग प्रांत में बीते चार दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते हालात भयावह हो गए हैं। लगातार वर्षा के कारण शनिवार को सांचियोंग काउंटी में हुए कई भूस्खलनों ने अब तक 9 लोगों की जान ले ली है, जबकि कई लोग अब भी लापता हैं।

शनिवार सुबह एक गांव में हुए भूस्खलन में कई घर मलबे में दब गए। घटनास्थल से एक 60 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला, जिसे कार्डियक अरेस्ट का मामला बताया गया है। दो अन्य गांवों में भी दोपहर के समय भूस्खलन हुआ, जिससे और मौतें हुईं।

बारिश से भूस्खलन
बारिश से भूस्खलन

प्रशासन के अनुसार, अब तक 7,029 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि 2,800 से अधिक लोग अब भी अपने घरों में लौटने में असमर्थ हैं। बाढ़, भूस्खलन और जलजमाव की वजह से सड़कें बंद हैं और जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो चुका है।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 250 मिमी तक अतिरिक्त बारिश की चेतावनी दी है। कई इलाकों में चार दिनों में वार्षिक औसत का 40-45% तक पानी गिर चुका है।

राष्ट्रीय अग्निशमन एजेंसी ने आपातकालीन फायरफाइटिंग ऑर्डर जारी किया है और केंद्रीय आपदा एवं सुरक्षा मुख्यालय द्वारा शाम तक अपडेटेड आंकड़े जारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़े :पीएम मोदी से मिले टीवीएस मोटर के चेयरमैन वेणु श्रीनिवासन, ‘रण उत्सव 2025’ कॉफी टेबल बुक की भेंट