मेलोनी का मोदी को जन्मदिन संदेश, नेतृत्व की जमकर तारीफ

जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। मोदी के नेतृत्व की तारीफ कर भारत की प्रगति की चर्चा की। भारत-इटली रिश्तों में मजबूती का संकेत माना जा रहा।

मेलोनी का मोदी को जन्मदिन संदेश
Image Source: Via @GiorgiaMeloni

Italian Prime Minister Giorgia Meloni wished PM Narendra Modi on his birthday: इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने पीएम नरेंद्र मोदी को जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने खासतौर पर मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए भारत की प्रगति में उनकी भूमिका को अहम बताया। मेलोनी के इस संदेश को भारत-इटली संबंधों की मजबूती और वैश्विक राजनीति में दोनों देशों की साझेदारी के संकेत के रूप में देखा जा रहा है।