HI-B Visa : 1 लाख डॉलर वाला H-1B वीजा: नए नियम से भारतीयों में मचा हड़कंप!

HIB Visa
Image source: Via AI

HI-B Visa  वॉशिंगटन से बड़ी खबर सामने आई है। एच-1बी वीजा को लेकर अमेरिका ने नए नियम लागू कर दिए हैं, जो शुक्रवार रात से प्रभाव में आ गए हैं। नए नियमों के तहत नए आवेदनकर्ताओं को अब H-1B वीजा के लिए एकमुश्त $1,00,000 (करीब 88 लाख रुपये) चुकाने होंगे। इससे पहले यह राशि औसतन करीब 5 लाख रुपये होती थी।

सबसे बड़ा असर भारतीय पेशेवरों पर पड़ने वाला है। अमेरिका हर साल 85,000 H-1B वीजा जारी करता है, जिनमें सबसे ज्यादा हिस्सा भारतीयों का होता है। साल 2023 में करीब 1.91 लाख भारतीयों को H-1B मिला था, जबकि 2024 में यह आंकड़ा 2.07 लाख तक पहुंच गया। भारतीय आईटी, हेल्थकेयर, रिसर्च और आर्किटेक्चर जैसे क्षेत्रों में प्रमुख भूमिका निभाते हैं।

यह भी पढ़ें: PM मोदी का पूर्वोत्तर दौरा: अरुणाचल को मिलेगा मेगा प्रोजेक्ट्स का तोहफा, त्रिपुरा में करेंगी देवी दर्शन

व्हाइट हाउस ने इस फैसले पर सफाई देते हुए कहा है कि एक लाख डॉलर की फीस वार्षिक नहीं बल्कि एकमुश्त है, और यह सिर्फ नए आवेदन पर लागू होगी। वर्तमान H-1B वीजा धारकों और उनके वीजा नवीनीकरण पर इसका कोई असर नहीं होगा। साथ ही, यदि किसी व्यक्ति के पास पहले से वीजा है और वह देश से बाहर है, तो उसे दोबारा प्रवेश पर कोई शुल्क नहीं देना होगा।

भारतीय दूतावास भी एक्टिव हो गया है। उन्होंने अमेरिका में रह रहे भारतीयों के लिए आपातकालीन सहायता नंबर +1-202-550-9931 जारी किया है। यह नंबर केवल गंभीर परिस्थितियों के लिए है, सामान्य कंसुलर सवालों के लिए नहीं।

इस बीच ट्रंप प्रशासन की इस नीति से टेक कंपनियों में भी चिंता देखी गई है। कई अमेरिकी कंपनियों ने अपने भारतीय कर्मचारियों को जल्द से जल्द अमेरिका लौटने की सलाह दी थी। 20 सितंबर तक लौटने के निर्देश ने भारतीयों में और घबराहट फैलाई।

एच-1बी वीजा क्या है?
यह एक नॉन-इमिग्रेंट वीजा होता है, जो खास तकनीकी कौशल वाले पेशेवरों को अमेरिका में काम करने के लिए दिया जाता है। इसे लॉटरी सिस्टम के जरिए जारी किया जाता है और इसकी वैधता 3 साल होती है, जिसे 6 साल तक बढ़ाया जा सकता है।