युवा मोर्चा की ताकत से फिर एक बार मोदी सरकार बनना तय है : कर्नल राज्यवर्धन

कर्नल राज्यवर्धन
कर्नल राज्यवर्धन

भारत की युवा शक्ति आज पूरी दुनिया में तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ा रही : कर्नल राज्यवर्धन

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने भाजपा प्रत्याशी उत्तर पश्चिम लोकसभा दिल्ली योगेन्द्र चंदोलिया जी के समर्थन में 12 मई 2024, रविवार को एम.सी.डी कम्यूनिटी सेंटर पार्क सेक्टर 13 रोहिणी उत्तर पश्चिम जिला (नजदीक भगवती हॉस्पिटल) में आयोजित युवा मोर्चा सम्मेलन में सहभाग किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने कहा, वात्सल्य, धैर्य, त्याग और ममता की प्रतिमूर्ति समस्त माताओं को अंतर्राष्ट्रीय मातृ दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने कहा, देश की समस्त माताओं का आशीर्वाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ है।कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ जी ने कहा, युवा मोर्चा की ताकत से भाजपा की प्रचंड जीत तय है। साथ ही अबकी बार 400 पार और फिर एक बार मोदी सरकार का संकल्प भी साकार होगा।

कर्नल राज्यवर्धन जी ने कहा, मैंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी जैसा प्रधानसेवक आज तक नहीं देखा। जब देश का दुश्मन हमारे देश को टेढ़ी नज़र से देखता है तो मोदी जी उसे मुंहतोड़ जवाब देते हैं। पहली बार भारत की सेना को मोदी जी के रूप में ऐसा कमांडर मिला है, जिन्होंने हमेशा भारतीय सेना को खुली छूट दी है कि दुश्मन को जब जैसा जो हाल करना है, करो।

मोदी सरकार ने बीते 10 वर्ष में कई हितकारी योजनाओं के माध्यम से युवाओं को सशक्त, समृद्ध बनाने का काम किया है। भारत की युवा शक्ति आज पूरी दुनिया में तिरंगे का मान-सम्मान बढ़ा रही है।

Advertisement