
पूरे देश में हुए थे दंगे, घाटे में डूब गयी थी अमिताभ बच्चन की कंपनी
8 जून को मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन ने भारत को अपनी अगली प्रतियोगिता के स्थल के रूप में घोषित किया। यह प्रतियोगिता साल 2023 के अंत में आयोजित होने वाली है। इस प्रतियोगिता को भारत में आयोजित करने के पीछ मेजबानों ने अपनी मंशा भी जाहिर की है जिसमें कहा गया कि यह निर्णय देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, विविधता को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता और महिलाओं को सशक्त बनाने के जुनून को मान्यता देता है। मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता दूसरी बार भारत में आयोजित होगी। इससे पहले 1996 में बेंगलुरु में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।
मिस वर्ल्ड पेजेंट क्या है और इसकी मेजबानी कौन करता है? मिस वर्ल्ड पेजेंट दुनिया की सबसे पुरानी ऐसी प्रतियोगिताओं में से एक है। अमेरिका की पब्लिक ब्रॉडकास्टिंग सर्विस (पीबीएस) के मुताबिक 1951 में इसे ब्रिटेन में लॉन्च किया गया था। यह कार्यक्रम ब्रिटिश सरकार द्वारा ब्रिटेन के महोत्सव में आयोजित किया गया था। इसमें देश के नवीनतम औद्योगिक उत्पादों, तकनीकी नवाचारों और कलाओं को प्रदर्शित किया गया। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का इतिहास मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता का आकार बढ़ाने और इसे पूरे विश्व में प्रसारित करने के लिए
आयोजकों ने लंदन की मनोरंजन कंपनी मक्का लिमिटेड का रुख किया। कंपनी के विज्ञापन निदेशक एरिक मॉर्ले वहां मौजूद थे। मॉर्ले ने फैसला किया कि प्रतियोगियों को टैन बिकनी पहनकर आंका जाना चाहिए। इस आयोजन में शामिल होने वाले देशों में से आयरलैंड और स्पेन समेत कई देशों ने इस पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में बिकनी पहनकर महिलाएं स्टेज पर नहीं चलेंगी। इस लिए इस प्रस्ताव में संशोधन करते हुए बिकनी की जगह तौलिये वाला बाथिंग सूट अपनाया गया। बाद में ब्रिटिश प्रेस द्वारा इसे “मिस वर्ल्ड” प्रतियोगिता का नाम दे दिया गया।इसकी सफलता के कारण इसे सालाना आयोजित किया गया। टेलीविजन के उदय ने इसकी लोकप्रियता को और अधिक ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया। टीवी पर इसके प्रसारण ने इस प्रतियोगिता को पूरी दुनिया में मशहूर बना दिया।
भारत में दूसरी बार होगी मिस वर्ल्ड की प्रतियोगिता साल 2023 में 130 से अधिक देशों के प्रतियोगी भारत में अपनी अनूठी प्रतिभा, बुद्धिमत्ता और करुणा का प्रदर्शन करेंगे। वे कठिन प्रतियोगिताओं की एक सीरीज में भाग लेंगे, जिसमें प्रतिभा प्रदर्शन, खेल चुनौतियां और दान प्रयास शामिल हैं। नवंबर/दिसंबर 2023 में होने वाले ग्रैंड फाइनल से पहले प्रतिभागियों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए कई राउंड होंगे।
यह भी पढ़ें रोहित शर्मा के बाद टीम इंडिया का कप्तान कौन