जैन आचार्य लोकेश अमेरिकी शिष्टमंडल के साथ पहुंचे अयोध्या श्रीराम मंदिर

जैन आचार्य लोकेश
जैन आचार्य लोकेश

अयोध्या में 24 तीर्थंकरों के नाम पर सद्भावना सदन के निर्माण की आचार्य लोकेश ने घोषणा की

अमेरिका के स्मार्ट विलेज मूवमेंट के प्रमुख डॉ अनिल शाह ने अयोध्या के विकास में दिखाई रूचि

दिल्ली। अहिंसा विश्व भारती एवं विश्व शान्ति केंद्र के संस्थापक प्रख्यात जैन आचार्य डॉ लोकेशजी अमेरिकी शिष्टमंडल के साथ आज प्रात: अयोध्या पहुंचे एवं श्री राम मंदिर में उपस्थित हो कर देश की समृद्धि एवं विश्व शान्ति के लिए प्रार्थना की। इस अवसर पर आचार्य लोकेश के साथ शिष्टमण्डल में अमेरिका के स्मार्ट विलेज मूवमेंट के प्रमुख डॉ अनिल शाह, रिलिजन वल्र्ड के संस्थापक भव्य श्रीवास्तव एवं अहिंसा विश्व भारती फाउंडेशन, स््र के महिला विंग की कोऑर्डिनेटर सुश्री तारकेश्वरी मिश्रा भी साथ थे।

जैन आचार्य लोकेश
जैन आचार्य लोकेश

राम मंदिर में दर्शन एवं प्रार्थना के बाद मीडिया को सम्बोधित करते हुए आचार्य लोकेशजी ने कहा कि प्रभु श्रीराम देश और दुनिया में फैले हुए कोटि-कोटि लोगों के लिए आराध्य हैं,वे किसी एक धर्म, सम्प्रदाय के नहीं बल्कि भारत की अस्मिता के प्रतीक हैं, कोटिजनों के आस्था के केंद्र हैं।उन्होंने कहा जैन धर्म में प्रभु श्री राम का भी वही स्थान है जो प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान ऋषभ और भगवान महावीर का है।

जैन आचार्य लोकेश
जैन आचार्य लोकेश

आचार्य लोकेश ने इस अवसर पर घोषणा की कि उनके द्वारा स्थापित “आचार्य लोकेश सेवा सद्भावना ट्रस्ट विश्वभर से समागत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए अयोध्या में 24 तीर्थंकरों के नाम पर सद्भावना सदन का निर्माण करेगा जिसमे श्रद्धालुओं को विश्व स्तर की सुविधाएं प्राप्त होंगी।उन्होंने कहा अयोध्या जी का महत्त्व हिन्दू धर्म के साथ जैन, बौद्ध एवं सिख धर्म में भी समान रूप से है।उन्होंने कहा कि चार तीर्थंकरों की जन्मभूमि भी अयोध्या जी है इसलिए श्रीराम मंदिर निर्माण के पश्चात जैन श्रद्धालु भी विश्व भर से बड़ी संख्या में अयोध्या जी पहुँच रहे हैं।

स्मार्ट विलेज मोवमेंन्ट, यूएसए के प्रमुख एवं प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट डॉ अनिल शाह ने कहा कि स्मार्ट विलेज मूवमेंट अयोध्या में लोक कल्याणकारी योजनाओं को संचालित करना चाहता है जिससे अयोध्यावासियों एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को शिक्षा, चिकित्सा, आजीविका तथा बिजली-पानी आदि की बुनयादी सुविधाएं आसानी से प्राप्त हो सके।उन्होंने कहा श्रीराम मंदिर निर्माण के बाद पूरी दुनिया में अयोध्या जी के विकास के प्रति नया आकर्षण पैदा हुआ है एवं स्मार्ट विलेज मूवमेंट भी अयोध्या जी के विकास के लिए सक्रिय योगदान देगा।

यह भी पढ़ें : महाराजा सूरजमल की प्रतिमा अनावरण एवं लोकार्पण समारोह