भारत का पेरिस है जयपुर, प्यार करने वालों के लिए बेहद खास गुलाबीनगरी

जयपुर
जयपुर

भारत में हर एक शहर की अपनी एक अलग पहचान और संस्कृति है। हालांकि कुछ शहर ऐसे हैं जो अपनी खासियतों के लिए दूसरों से अलग होते हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर भी अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। जयुपर को भारत का पैरिस’ कहा जाता है। यहां की रंगीन सडक़ें, ऐतिहासिक इमारतें, महल और संस्कृति इसे खास बनाते हैं। दुनिया में सबसे खूबसूरत शहर की बात करें तो वो है फ्रांस की राजधानी पेरिस। इसे दुनिया के सबसे सुंदर शहरों में गिना जाता है। पेरिस की तरह ही जयपुर में भी खूबसूरत और प्राचीन इमारतें हैं जो वास्तु कला के लिए जानी जाती हैं। जयपुर शहर की पहचान महलों, बाजारों और पुराने जमाने की खुशबू से है। इस शहर को पिंक सिटी के नाम से भी जाना जाता है। पेरिस की बात करें तो ये टूरिस्ट प्लेस के लिहाज से काफी ज्यादा फेमस है। इसे लव का शहर कहा जाता है। जिस तरह पेरिस अपनी खूबसूरत इमारतों के लिए मशहूर है। उसी तरह जयपुर की वास्तुकला अपने आप में अलग महत्व रखती है। ये हनीमून के लिए भी परफेक्ट है। भारत का पेरिस है जयपुर, प्यार करने वालों के लिए बेहद खास गुलाबीनगरी

जयपुर को बसाने में लगा था 4 साल का समय

जयपुर
जयपुर

यही कारण है कि जयपुर को भी भारत का पेरिस कहा जाता है। जयपुर में आपको सिटी पैलेस, हवा महल, नाहरगढ़ का किला जैसी जगहें घूमने के लिए मिल जाएंगी। यहां जयगढ़ किला भी स्थित है जहां दुनिया की सबसे बड़ी तोप रखी हुई है। यहां एक से बढक़र एक मार्केट हैं, जो आपको स्थानीय कल्चर से रूबरू करवाते हैं। जयपुर शहर का निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1727 में करवाया था। इसे बसाने में कुल चार साल का समय लगा था।

घूमने के लिए है बहुत कुछ

आपको बता दें कि जयपुर को आधुनिक शहर की आधारशिला पर रखा गया था, लेकिन यहां की वास्तुकला और डिजाइन ने इसे पुराने समय की याद दिलाई। जयपुर में घूमने के लिए कई जगहें ह?ैं ज?िनमें आमेर का किला, जल महल, हवा महल और सिटी पैलेस शामिल हैं। जयपुर का बाजार भी यहां की पहचान बन चुका है। चांदपोल, जीर्ण और बाड़ा बाजार पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

वैलेटाइन वीक में रहती कपल्स की भीड़

जयपुर के ज्वैलरी की एक अलग पहचान है। कुंदन, मीना और मोती की ज्वैलरी यहां के शिल्पकारों द्वारा बनाई जाती है, जो इसे सबसे अलग बनाती है। जैसा कि आप सभी जानते हैं प्यार और गुलाब ये दोनों चीजें प्रेम संबंध को और खास बनाती हैं। यहां ज्यादातर पर्यटकों में कपल्स को देखा जाता है। जयपुर में पूरे वैलेंटाइन वीक में कपल्स की भीड़ देखने को मिलती है। यहां की अनूठी और आकर्षक शैली लवर्स को काफी ज्यादा आकर्षित करती हैं। जयपुर को हनीमून के लिए भी परफेक्ट डेस्टिनेशन माना जाता है।

यह भी पढ़ें : हमारी सरकार ने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा