नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में सीएम गहलोत के साथ तिरंगा लेकर निकला जयपुर, सर्व समाज ने निकाला शांति मार्च

जयपुर। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश में चल रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की अगुवाई में सर्वदलीय समाज ने अल्बर्ट हॉल से गांधी सर्किल तक शांति मार्च निकाला। इस मार्च में बड़ी तादात में लोग तिरंगा लेकर शामिल हुए। इस शांति मार्च में 35 से ज्यादा संगठन शामिल हुए। इस शांति मार्च में सीपीआई, सीपीएम, जेडीयू सेक्युलर, जनता दल लोकतांत्रिक , समाजवादी पार्टी, आम आदमी पार्टी, राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं ने भी भाग लिया।

 

शांति मार्च में नहीं किसी पार्टी का झंडा, चारों ओर लहरा रहा तिरंगा
इस शांति मार्च में किसी भी राजनीति दल का झंडा नहीं है। सभी लोगों के पास तिरंगा और संदेश देती हुई तख्तियां हाथों में लेकर चल रहे हैं। इस मार्च में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोगों भी पहुंचे।

 

रात आठ बजे तक इंटरनेट बंद
वहीं सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की ओर से जयपुर शहर में इंटरनेट सेवा रात आठ बजे तक के लिए बंद कर दी गई। मेट्रो को दोपहर दो बजे तक बंद रखा गया। शाम चार बजे तक बसें भी नहीं चलेंगी। सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के जत्थे हर जगह तैनात है।