जयपुर : टीचर पर पत्थर से हमला, बेहोश होने तक करता रहा वार

जयपुर में टीचर पर हमला
जयपुर में टीचर पर हमला

बेटी चिल्लाई-राक्षस से मां को बचाओ, मदद के लिए दौड़े लोग

जयपुर। राजधानी में एक बार फिर सड़क पर जा रही टीचर पर हमले का मामला सामने आया है। महिला के सिर और बेटी के शरीर पर गंभीर चोट आई है। गम्भीर रूप स घायल गायत्री आर्य (46) का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला पर विद्याधर थाना इलाके में एक अज्ञात व्यक्ति ने जानलेवा हमला किया। लगातार पत्थर से सिर पर वार करता रहा। इससे सिर और शरीर पर गंभीर चोट आई हैं।

जयपुर में टीचर पर हमला
जयपुर में टीचर पर हमला

विद्याधर नगर निवासी संतोष कुमार गोयल ने रिपोर्ट दी हैं कि 27 अक्टूबर को उनकी पत्नी गायत्री आर्य सुबह साढे 10 बजे बेटी वंदना (26) के साथ पापड़ के हनुमान मंदिर के दर्शन कर स्कूटी से घर लौट रही थी। अग्रसेन हॉस्पिटल के सामने अचानक एक व्यक्ति ने हमला कर दिया। उसकी उम्र करीब 45 साल होगी। दाड़ी बढ़ी हुई थी। गायत्री देवी स्कूटी पर पीछे बैठी हुई थी। सिर पर पत्थर से अचानक हमला किया। इससे गायत्री स्कूटी से गिर गई। गायत्री के बेहोश होने तक उसके सिर पर पत्थर मारता रहा।

मां को बचाने आई वंदना को भी उसने पत्थर मारे। आसपास के राहगीर ने गायत्री को अग्रसेन हॉस्पिटल पहुंचाया। जहां से एसएमएस के लिए रैफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों ने बताया- वह व्यक्ति अग्रसेन हॉस्पिटल के आसपास ही रहता हैं। उसे पूर्व में भी घूमते हुए देखा गया है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

लोग समय पर नहीं आते तो मौके पर ही मर जाती महिला

जयपुर में टीचर पर हमला
जयपुर में टीचर पर हमला

गायत्री देवी के पति संतोष कुमार ने बताया- वह और उनका परिवार उस व्यक्ति को नहीं जानते हैं। यह राक्षस कहां से आया और क्यों उनकी पत्नी पर हमला किया। वह इस बात से अभी तक अनजान है। क्राइम सीन लोगों ने अगर समय रहते उस राक्षस को भगाया नहीं होता तो वह पत्नी को मौके पर ही जान से मार देता। महिला के पति संतोष कुमार ऑनलाइन ग्रॉसरी आइटम एक्सपोर्ट का बिजनेस करते हैं। गायत्री आर्य हरमाड़ा में थर्ड ग्रेड टीचर हैं। बेटी 2018 एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट रही है। फिलहाल लॉ की पढ़ाई कर रही हैं।

स्थानीय निवासी विकास दूबे ने बताया- एकाएक हुई इस घटना से सभी लोग पहले डरे, लेकिन बच्ची के चिल्लाने पर लोग आगे आए। महिला की मदद की वह व्यक्ति दिखने में मानसिक बीमार लग रहा था।

यह भी पढ़ें : तिल-तिल मर रहे पाकिस्तान की फिर भारत के खिलाफ फिर नापाक साजिश