भूकंप से हिला जापान, अब सुनामी की भी चेतावनी

जापान में भूकंप
जापान में भूकंप

नई दिल्ली। जापान में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी तट के पास रिक्टर पैमाने पर 7.2 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। इसके बाद जापान में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।

लोगों से किया गया आग्रह

जापान में भूकंप
जापान में भूकंप

जापान के अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप के झटकों के कारण समुद्र की लहरें 5 मीटर तक उठ सकती है, जिसको देखते हुए आसपास के लोगों को ऊंचे स्थानों और बिल्डिंग में जाने का आग्रह किया है। एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, इशिकावा प्रान्त में वाजिमा शहर के तट पर 1 मीटर से अधिक ऊंची लहरें उठीं। एनएचके की रिपोर्ट के अनुसार, होकुरिकु इलेक्ट्रिक पावर ने कहा कि वह अपने परमाणु ऊर्जा संयंत्रों में किसी भी अनियमितता की जांच कर रहा है।

यह भी पढ़ेें : मोदी के मन की बात : जानिये 108वेंं एपीसोट में क्या बोले पीएम