
पेरिस ओलंपिक 2024 का 13वां दिन है। भारत को पेरिस ओलंपिक के 13वें दिन टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता भारतीय भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा से एक बार फिर ऐतिहासिक प्रदर्शन को दोहराने की उम्मीद होगी। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने रजत पदक जीता है। उन्होंने 89.45 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर के थ्रो के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नीरज का तीसरा प्रयास भी फाउल रहा। फिलहाल वह 89.45 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, पाकिस्तान के अरशद नदीम 92.97 मीटर के थ्रो के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।
पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर दूर भाला फेंककर ओलंपिक रिकॉर्ड बना दिया। उनका यह दूसरा प्रयास रहा। वहीं, भारत के नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में 89.45 मीटर दूर भाला फेंका। वह फिलहाल दूसरे स्थान पर हैं। 89.45 मीटर नीरज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा। वह थ्रो के लिए तय सीमा लाइन से टच कर गए। ऐसे में उनका पहला प्रयास नाकाम रहा। फिलहाल पहले नंबर पर वालकॉट हैं, जिन्होंने 86.16 मीटर का थ्रो किया है। शुरू में तीन प्रयास के बाद एलिमिनेशन होगा। फिर आखिरी तीन प्रयास छह एथलीटों के बीच होगा। भालाफेंक का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत के नीरज चोपड़ा से स्वर्ण की उम्मीदें हैं। हालांकि, उन्होंने अब तक थ्रो नहीं किया है।
यह भी पढ़ें : भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 52 साल बाद लगातार दो ओलंपिक में पदक जीते