
बारां। यह सर्वविदित एवं आम बात है कि जे सी आई बारां के द्वारा समय समय पर अनेकों सराहनीय कार्यक्रमों के संचालन किया जाता रहा है, अपनी इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए जे सी आई बारां की गतिशील टीम ने श्रीमती नीलम टोंग्या के सहयोग से टोंग्या फार्म-हाउस में एकत्रित हो देश की अर्थव्यवस्था को सुचारू गति देने वाले किसानों में से वहां काम कर रहे किसानों का सम्मान किया,
अध्यक्ष जे सी श्रुति सिंघल ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रोजेक्ट डायरेक्टर जे सी नीतू गुप्ता रही जिनके सहयोग से ही बारां पुलिस थाने में जाकर, हम सब जे सी आई बारां की महिलाओं ने वहां की महिला पुलिसकर्मियों का मस्तक पर रक्त चंदन का तिलक लगा, मुँह मीठा करा कर सम्मान भी किया,
दिल को गौरवान्वित करने वाले इन पलों में वर्तमान सचिव जे सी लक्ष्मी खण्डेलवाल, 2022 की अध्यक्ष जे सी निधि बंसल, सचिव जे सी साधना बंसल, कोषाध्यक्ष जे सी प्रिया ड्रोलिया, जे सी प्रिया जैन, जे सी नीतू गर्ग, जे सी सोनिया चैरसिया, जे सी अनिता मंगल, जे सी मनीषा बाठला इत्यादि सदस्याएं भी मौजूद रही, सभी ने बड़े हर्षोउल्लास से सम्मान समारोह में भाग लिया,
जे सी आई बारां द्वारा सम्मान पाकर महिला पुलिससकर्मियों ने अपार हर्ष जताते हुए कहा कि हमने अभी तक हमारे थाने में सिर्फ शिकायतों एवं अपमान के शब्दों के साथ ही लोगो को आते देखा है, किंतु जे सी आई बारां ने आज हमारी और हमारे कार्यों की सराहना कर हमें अपने आप पर गर्व करवाया है,
जिसके लिये हम सदैव उनके दिल से आभारी रहेंगे, इसी के साथ उन्होंने जे सी आई बारां की पूरी टीम को अपने कार्य करने के पूरे तरीके को भी उनसे रूबरू करवाया,अध्यक्ष श्रुति सिंघल ने कहा कि इन सभी का सम्मान कर के हमे अथक सुकून का अनुभव हुआ, जे सी आई बारां आगे भी इसी तरह अनेकों सराहनीय प्रयास करता रहेगा।
यह भी पढ़ें-भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वीर सपूतों को दी गई श्रद्धांजलि