
रांची । झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सभी राजनीति पार्टियां राज्य में जोर-आजमाइश में लगी हुई हैं। बता दें कि राज्य में इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग खाका लगभग तैयार हो चुका है। बीते शनिवार को सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने साझा प्रेस कॉन्फेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि कांग्रेस और जेएमएम मिलकर 81 में से 70 सीटों पर साथ चुनाव लड़ेगी। वहीं बाकी की 11 सीटें गठबंधन में शामिल अन्य पार्टियां वाम मोर्चा और आरजेडी के बीच शेयर की जाएंगी।
हालांकि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि JMM कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और कांग्रेस कितनी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। सीएम सोरेन ने बताया कि कांग्रेस और JMM कुल मिलाकर 70 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब यह दोनों ही पार्टियां किन-किन सीटों पर अपने उम्मीदवारों को उतारेगी इसका खुलासा बाद में किया जाएगा।
अभी भी कुछ सीटों में फंसा पेंच
बता दें कि सीएम सोरेन द्वारा इस बात का जिक्र नहीं किया गया है कि RJD को कितनी सीटें दी जाएंगी और वाम मोर्चा किन सीटों पर उम्मीदवार उतारेगी। गठबंधन में सीट शेयरिंक को लेकर अभी तक मामला पूरी तरह से साफ नहीं हो सका है। वहीं कई ऐसी भी सीटें हैं, जिन पर कांग्रेस और जेएमएम पार्टी अपना-अपना दावा ठोंक रही हैं। जिनमें से ऐसी ही एक सीट जमुआ है। इस सीट को भाजपा से आए विधायक केदार हाजरा के लिए जेएमएम मांग रही हैं। हाल-फिलहाल में हाजरा भाजपा को छोड़कर JMM में शामिल हुए हैं। साल 2019 के गठबंधन में जमुना सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। लेकिन केदार हाजरा द्वारा JMM में शामिल होने के बाद यब झामुको सीट कांग्रेस मांग रही हैं। ठीक इसी तरह से अन्य कई सीटों पर पेंच फंसा हुआ है।
एनडीए में फाइनल हुआ सीट बंटवारा
झारखंड में विधानसभा चुनाव 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में संपन्न होगा। वहीं मतगणना 23 नवंबर को की जाएगी। वहीं एनडीए में सीट शेयरिंग फाइनल हो गई है। झारखंड में 68 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव लड़ेगी। जबकि आजसू 10 सीटों, जनता दल 2 सीटों और लोक जनशक्ति पार्टी 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी।