जोधपुर में उत्सव की तरह मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, हुए अनेक सेवा कार्य

जोधपुर में उत्सव की तरह मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, Ashok Gehlot's birthday celebrated in Jodhpur
जोधपुर में उत्सव की तरह मनाया अशोक गहलोत का जन्मदिवस, Ashok Gehlot's birthday celebrated in Jodhpur

जोधपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर रविवार को शहरभर में कई कार्यक्रम हुए। कई युवाओं ने उनके सम्मान में रक्तदान किया। वहीं पशुओं को चारा व अन्य सामग्री खिलाई। सुखी सामग्री तैयार कर आशा एवं निर्धन लोगों को वितरण की गई।

1740 पीपीई किट का वितरण- गहलोत के जन्म दिवस के उपलक्ष पर स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल की प्रेरणा से जैन श्वेता बर संघ जयपुर की ओर से नगर निगम को 1740 पीपीई किट भेंट किए गए। विधायक मनीषा पंवार, समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाहा एवं पीसीसी पूर्व सदस्य पवन मेहता ने निगम आयुक्त सुरेश कुमार ओला को पीपीई किट सौंपे।

इस अवसर पर नगर निगम के कुछ कर्मचारियों को पीपीई किट का वितरण किया गया। समाजसेवी जसवंत सिंह कच्छवाह ने कहा कि गहलोत के नेतृत्व में पूरा प्रदेश कोरोना वैश्विक महामारी से संघर्ष कर रहा है और सभी इसमें सहयोग कर रहे हैं। इस मौके प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता, उपायुक्त अश्विन के पंवार, उपायुक्त आकांक्षा बैरवा तथा अधीक्षण अभियंता संपत मेघवाल सहित कई कर्मचारी उपस्थित थे।

जोधपुर में अशोक गहलोत के जन्मदिवस पर हुए अनेक सेवा कार्य

जरूरतमंदों में किया किट का वितरण-जोधपुर शहर जिला कांग्रेस के कोविड 19 में सूरसागर हाउसिंग बोर्ड के प्रभारी राजेश रामदेव ने बताया किअसहाय और निर्धन लोगो के लिए 35 दिनों से प्रशासन, मित्र समूह और भामाशाह के माध्यम से असहाय व निर्धन लोगों को निरंतर खाने के पैकेट व राशन सामग्री का वितरण किया जा रहा है। रविवार को गहलोत के दीर्धायु की कामना के साथ कच्ची बस्तियों में किट का वितरण किया। अभियान में सुरेश टाक व अब्दुल वाजीद ने सहयोग दिया।

इसी प्रकार अमृता देवी चौराहे के निकट बाबा रामदेव मंदिर संस्था में 26 मार्च से चलाई जा रही भोजनशाला में विधायक मनीषा पंवार के सानिध्य मेंं मुख्यमंत्री की दीर्घायु की कामना करते हुए असहाय और जरुरतमंद लोगों में खीर और पूडी वितरित की। भोजनशाला में रामनिवास विश्नोई, महेंद्र सिंह व अशोक पंवार सहयोग से प्रतिदिन 1500 पैकेट वितरित किए जाते है।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस पर 1740 पीपीई किट भेंट

251 भोजन के पैकेट का वितरण- अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी महांसघ ने मु यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के उपलक्ष में 251 भोजन के पैकेट का वितरण जरूरतमंदों में किया। साथ ही सीएमएचओ कार्यालय के स्वास्थ्य कर्मियों में सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हुए नाश्ता उपलब्ध कराया। प्रदेश उपाध्यक्ष कृष्णमुरारी शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में सतीश दवे, संजय शर्मा, उ ाम मेहता, सतीश राजपुरोहित, विली जॉनसन, अमित ओझा, रणजीत सिंह, पंकज बोहरा, कालूराम, जैकब, ईकरामुद्धीन व संजय भाटी ने सहयोग दिया।

युवकों ने किया रक्तदान- अखिल भारतीय रैगर महासभा यूथ विंग, रैगर (जटिया) युवा संघ, रक्तवीर क्लब एवं रक्तदान महादान नेत्रदान जीवनदान सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्मदिन के अवसर पर भदवासिया अस्पताल में र तदान शिविर का आयोजन किया गया। आयोजनकर्ता विक्रम जटिया ने बताया कि शिविर में र तवीरों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर स मानित किया गया। शिविर में पिंकी जटिया, रमेश कुमार, नरेन्द्र कुमार, दिलीप कुमार, दिनेश गांधी, रमेश बंशीवाल,राहुल चौहान, श्रवण चौहान, गोविंद फुलवारिया, लेखराज गहलोत, वार्ड प्रभारी परसराम शर्मा व हिम्मतराज चौहान ने सहयोग दिया। इससे पूर्व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दईजर माताजी मंडोर के पहाड़ी क्षेत्र में बंदरों और गायों को भोजन खिलाया।

अनेक सेवा कार्य किए- शहर जिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्ष शारदा चौधरी के नेतृत्व में सर्वप्रथम मंदबुद्धि बच्चों व कुष्ठ आश्रम में खाना वितरित किया गया। साथ ही पुलिस उपायुक्त पूर्व धर्मेन्द्र यादव एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त पश्चिम उमेश ओझा को पुलिस कर्मियों हेतु एक-एक हजार मास्क दिए गए। इस अवसर पर जेठूसिंह, प्रदेश प्रवक्ता व महेंद्र सिंह उपस्थित थे। इसी क्रम में करवड़ के पास रलावता स्थित गोशाला में पांच सौ किलो लापसी गायों को खिलाई। इसी प्रकार गांधी दर्शन समिति के प्रभारी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा और संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस मौके बेरी गंगा स्थित दीनदयाल गौशाला में हरे चारा खिलाया। पुलिस प्रशासन में मास्क का वितरण करने के साथ ही पक्षियों के लिए परिण्डे लगाए गए। कार्यक्रम में ओंकार सिंह, हुकुम सिंह, पंकज सुराणा, किरण गहलोत व महेश नाथ ने सहयोग किया।