इन 5 सब्जियों के जूस से कम होगा मोटापा

मोटापा कम करने का तरीका
मोटापा कम करने का तरीका

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में शरीर को स्वस्थ रखना एक बहुत बड़ी चुनौती है। ऐसे में तनाव, अनिद्रा आदि समस्याएं आम होती जा रही है। हालांकि अनहेल्दी डाइट के कारण भी आपका वजन बढ़ सकता है। बिजी लाइफस्टाइल के कारण लोगों के पास एक्सरसाइज करने का भी टाइम नहीं होता है। ऐसे में आप अपनी डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। आज आपको कुछ सब्जियों के बारे में बताएंगे, जिनका जूस पीने से फैट बर्न होने में मदद मिल सकती है।

गाजर का जूस

गाजर का जूस
गाजर का जूस

वजन घटाने के लिए गाजर का जूस आपके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। पोषक तत्वों और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर गाजर को वेट लॉस जर्नी में आसानी से शामिल कर सकते हैं। यह जड़ वाली सब्जी फाइबर से भरपूर होती है और इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है। जो वजन कंट्रोल करने में सहायक है।

पालक का जूस

पालक का जूस
पालक का जूस

पालक को हेल्दी डाइट का अहम हिस्सा माना जाता है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है, जो शरीर में खून की पूर्ति करती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में पालक का जूस जरूर शामिल करें। पालक का जूस पीने से आपकी इम्युनिटी भी मजबूत रहेगी।

लौकी जूस

लौकी जूस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। यह आपके पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। इसके अलावा, लौकी में कैलोरी कम होती है। इसलिए आप अपनी डाइट में लौकी का जूस शामिल कर बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं।

पत्तागोभी का जूस

पत्तागोभी का जूस पीने से पेट से जुड़ी कई समस्याओं से राहत मिल सकती है। यह आपको कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में काफी कारगर है। इससे वजन घटाने में भी मदद मिल सकती है। पत्तागोभी का जूस को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप नींबू का रस भी मिक्स कर सकते हैं।

चुकंदर का जूस

वजन कम करने में चुकंदर का जूस असरदार हो सकता है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन के लिए भी सहायक होता है। इस जूस को पीने से बॉडी डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है।

यह भी पढ़ें : सीएम करेंगे तूफानी दौरे, एक दिन में 3 जिलों करेंगे ताबड़तोड़ प्रचार