कन्नड एक्ट्रेस और बिग बॉस फेम जयश्री रमैया ने की आत्महत्या

बेंगलुरु। कन्नड बिग बॉस फेम जयश्री रमैया ने सुसाइड कर लिया। सोमवार की दोपहर को जयश्री की बॉडी एक ‘ओल्ड एज होम’ से प्राप्त हुई है। यहां उनका शव फंदे से लटका मिला। बताया जा रहा है कि यहां वो अपने डिप्रेशन के इलाज के लिए एडमिट हुई थीं।

बीते काफी समय से वह डिप्रेशन की समस्या से जूझ रही थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जयश्री कन्नड बिगबॉस के सीजन 3 की कंटेस्टेंट थीं। साल 2017 में उन्होंने कन्नड फिल्म ‘उपु हूली काराÓ से अपना डेब्यू किया था।