कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज, मौत का गम फैंस नहीं झेल पा रहे, 3 फैंस की मौत

कन्नड़ सुपर स्टार पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार आज शाम को किया जाएगा। पुनीत की बेटी वंदिता अमेरिका से आज दोपहर तक भारत पहुंच जाएंगी। वंदिता को दिल्ली से बैंगलुरु तक पहुंचाने के लिए स्टेट अथॉरिटी ने एक स्पेशल विमान की व्यवस्था की है।

पुनीत की मौत का गम फैंस झेल नहीं पा रहे हैं। कर्नाटक के चामराजनगर जिले के हनूर तालुका के मारो गांव में 30 साल के एक शख्स को खबर सुनते ही हार्ट अटैक आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक का नाम मुनियप्पा है जो पेशे से एक किसान था।

वहीं बेलगावी के शिंदोली गांव में दूसरे फैन की भी मौत दिल का दौरा पडऩे से हुई है। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्टार के निधन की खबर आने के बाद कर्नाटक के बेलगावी जिले के अथानी के एक युवक ने आत्महत्या कर ली है।

कन्नड़ फिल्म एक्टर पुनीत राजकुमार का शुक्रवार को निधन हो गया। पुनीत को जिम में वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके तुरंत बाद उन्हें बेंगलुरु के विक्रम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुनीत राजकुमार के पार्थिव शरीर को जनता के दर्शन के लिए कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार बेंगलुरु में ही राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-भारत में एक दिन में 14,348 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले, 805 मरीजों की मौत