पठान में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी?

पठान
पठान

इतने मिनट का होगा सलमान का रोल

बॉलीवुड के किंग खान की फिल्म पठान सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। शाहरुख के फैंस भी अपने पसंदीदा अभिनेता को काफी समय बाद स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं। कुछ समय पहले चर्चा हो रही थी कि फिल्म पठान में सलमान खान का जरा देर का कैमियो है, लेकिन अब खबर आ रही है कि फिल्म पठान में सलमान का रोल लंबा होने वाला है। इसे देखते हुए अब सलमान के फैंस भी उन्हें स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब हैं, क्योंकि काफी साल के बाद दोनों अभिनेता एक साथ नजर आने वाले हैं।

पठान
पठान

फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही वायरल होने लगा था। सोशल मीडिया पर यह भी चर्चा होने लगी कि सलमान भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। इसके बाद फैंस अपने फेवरेट अभिनेता शाहरुख और सलमान को एक साथ देखने के लिए बेताब हैं। हालांकि ‘पठानÓ में सलमान खान की एंट्री को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा हो रही है कि सलमान खान की एंट्री कब होगी। खबरों के मुताबिक पठान में सलमान खान का रोल करीब 15 से 20 मिनट का बताया जा रहा है।

लंबे समय बाद दिखेंगे एक साथ

बता दें कि शाहरुख और सलमान की जोड़ी को एक साथ फिल्म करण अर्जुन में देखा गया था। उसके बाद अब तक दोनों ने एक साथ कोई फिल्म नहीं की। हालांकि, सलमान को शाहरुख की फिल्म जीरो में कैमियो करते देखा गया था। वहीं, शाहरुख ने भी सलमान की फिल्म ट्यूबलाइट में कैमियो किया था। मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक अब शाहरुख भी सलमान की आने वाली फिल्म टाइगर-3 में कैमियो करते नजर आएंगे। खबरों की मानें तो पठान में ऋतिक रोशन भी शानदार परफॉर्मेंस दे सकते हैं। आपको बता दें कि फिल्म पठान काफी विवादों के बाद भी सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। इस फिल्म से शाहरुख चार साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें : विटामिन-सी का खजाना है सर्दियों का ये फल