39 के हुए करण सिंह ग्रोवर, बिपाशा बसु ने ख़ास अंदाज़ में दी बधाई

बॉलीवुड अभिनेत्री बिपाशा बसु ने अपने अभिनेता पति करण सिंह ग्रोवर को खास अंदाज में 39वें जन्मदिन की बधाई दी है। बिपाशा बसु ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए अपनी पति करण सिंह ग्रोवर को जन्मदिन की बधाई दी है। इस तस्वीर में बिपाशा और करण दोनों ही काफी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए बिपाशा ने लिखा-‘मेरा दूसरा सबसे पसंदीदा दिन आ गया करण सिंह ग्रोवर का बर्थडे। आई लव यू।’

करण सिंह ग्रोवर झलक दिखला जा ,जरा नच के दिखा और खतरों के खिलाड़ी जैसे कई रियलिटी शो का हिस्सा भी रहे। करण ने साल 2008 में टेलीविजन अभिनेत्री श्रद्धा निगम से शादी की, लेकिन 10 महीने बाद ही दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद करण ने साल 2012 में जेनिफर विंगेट से शादी की,लेकिन यह रिश्ता भी नहीं चला और 2014 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद करण ने 30 अप्रैल, 2016 को अभिनेत्री बिपाशा बासु से शादी कर ली थी ।