करीना कपूर ने शेयर की दो तस्वीर, सेफ और तैमूर को लेकर इसमें है कुछ खास

बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं, जिनमें से एक तस्वीर में तैमूर अली खान सफ़ेद रंग का कुर्ता पायजामा पहने हुए बहुत क्यूट नजर आ रहे हैं और वह अपने हाथों में कुकीज़ के साथ बेकिंग ट्रे पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में कुकीज़ को करीब से देखा जा सकता है।

तैमूर ने कुकीज़ को अपने परिवार के सदस्यों का रुप दिया है। इन तस्वीरों को करीना कपूर ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा करते हुए लिखा-“मेरे मैन एक ही फ्रेम में। बहुत अच्छे लग रहे हैं, वाकई में। शेफ टिम और मेरे फेवरेट ब्वॉयज।

सोशल मीडिया पर तैमूर की इस तस्वीर को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर की इस तस्वीर पर फैंस के साथ-साथ मनोरंजन जगत की हस्तियां भी जमकर प्रतिक्रिया दे रही हैं और तैमूर की तारीफ़ कर रही हैं।