भारतीय महिला भारोत्तोलक में 21 साल पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने जीता था मेडल

कर्णम मल्लेश्वरी
कर्णम मल्लेश्वरी

टोक्यो। भारतीय महिला भारोत्तोलक में कर्णम मल्लेश्वरी ने सिडनी ओलंपिक 2000 में यानि 21 साल पहले देश को भारोत्तोलन में कांस्य पदक दिलाया था। भारतीय महिला भारोत्तोलक मीराबाई चानू ने पदक का सूखा ख़त्म करते हुए ओलंपिक में पहला पदक जीत कर पदक तालिका में भारत का खाता खोल दिया है। चानू ने 49 किलोग्राम वर्ग में रजत पर कब्जा जमाया।

चानू ने क्लीन एवं जर्क में 115 किग्रा और स्नैच में 87 किग्रा से कुल 202 किग्रा वजन उठाकर रजत पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का स्वर्ण चीन की होऊ झिऊई ने जीता। झिऊई ने कुल 210 किग्रा (स्नैच में 94 किग्रा, क्लीन एवं जर्क में 116 किग्रा) से स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंडोनेशिया की ऐसाह विंडी कांटिका ने कुल 194 किग्रा का वजन उठाकर कांस्य पदक हासिल किया।