किरण रिजिजू ने सेलर विष्णु सरवनन को दी बधाई

नई दिल्ली। ओलंपिक प्रतियोगिता में सेलिंग के खेल में पहली बार भारत एक से अधिक स्पर्धा में हिस्सा लेगा। यह स्थिति तब बनी है जब भारत के विष्णु सरवनन ने ओमान में एशियाई क्वालीफायर में दूसरे स्थान पर रहते हुए टोक्यो ओलंपिक की लेजर एसटीडी क्लास स्पर्धा के लिए क्वालीफाई किया। उनकी इस अहम जीत पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरण रिजिजू ने उन्हें बधाई दी है।

केंद्रीय खेल मंत्री किरण रिजिजू ने विष्णु सरवनन को ओलंपिक क्वालीफाई के लिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘मैं विष्णु सरवनन को बधाई देता हूं जिन्होंने मुसनान चैंपियनशिप में लेजर स्टड क्लास सेलिंग इवेंट में टोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। हमारे एथलीट सभी विषयों में अपनी पहचान बना रहे हैं!’