
जेल को अपराध पर लगाम लगाने और सामाजिक न्याय के प्रतीक के तौर पर देखा जाता है। भारत में तरह-तरह की जेल हैं, और हर जेल अपने आकार और कैदियों को रखने की क्षमता के मुताबिक अलग खासियत रखती है। आज इस आर्टिकल में हम आपको भारत की टॉप 10 जेलों के बारे में बताएंगे। आइए देख लीजिए इनमें सबसे ऊपर और आखिर में किस जेल का नाम आता है। देश की राजधानी दिल्ली में स्थित तिहाड़ जेल इन दिनों इसलिए काफी चर्चा में है, क्योंकि वहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बंद हैं। सेंट्रल
तिहाड़ सेंट्रल जेल

दिल्ली स्थित तिहाड़ जेल सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया का सबसे बड़ा जेल कैंपस है, जिसकी स्थापना 1957 में हुई थी। 400 एकड़ में फैले इस जेल कैंपस में 9 सेंट्रल जेल है, जिसमें 5200 कैदी रह सकते हैं।
येरवडा सेंट्रल जेल

महाराष्ट्र के पुणे में स्थित येरवडा सेंट्रल जेल भारत की दूसरी सबसे बड़ी जेल है, जिसमें कई कुख्यात कैदी सजा काट रहे हैं। गौरतलब है, कि स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान महात्मा गांधी भी इसकी दीवारों में कैद हुए थे। वर्तमान में, यहां 3600 कैदियों के लिए रहने का इंतजाम है।
नैनी सेंट्रल जेल
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में स्थित नैनी सेंट्रल जेल, भारत का तीसरा सबसे बड़ा केंद्रीय कारागार है, जो कि 237 एकड़ में फैला हुआ है। इसमें 3000 कैदियों के रहने की व्यवस्था है।
पुझल सेंट्रल जेल
तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित पुझल सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। 26 सितंबर 2006 से इसका संचालन किया जा रहा है, और 211 एकड़ में फैले इस जेल कैंपस में रिमांड पर 1,251, दोषी साबित हो चुके 1,250 कैदी और 500 महिला कैदियों के रहने की क्षमता है।
वेल्लोर सेंट्रल जेल
तमिलनाडु की वेल्लोर सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। इसकी स्थापना 1830 में की गई थी। इसका कैंपस 153 एकड़ में फैला है, जो जिले में सबसे बड़ा और तमिलनाडु में दूसरे नंबर पर है।
राजमुंदरी सेंट्रल जेल
राजमुंदरी सेंट्रल जेल आंध्र प्रदेश में स्थित है। 196 एकड़ में फैले इस परिसर को 1864 में ब्रिटिश साम्राज्य द्वारा जेल में बदला गया था। इसके बाद 1870 में इसे सेंट्रल जेल के तौर पर नामित किया गया।
पटियाला सेंट्रल जेल
पंजाब के पटियाला में स्थित केंद्रीय कारागार भी देश की बड़ी जेलों में से एक है। इसका परिसर भी 110 करोड़ में फैला हुआ है।
परापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल
कर्नाटक के बेंगलुरु में स्थित परापन्ना अग्रहारा सेंट्रल जेल भी देश की बड़ी जेलों में शामिल है। यह केंद्रीय कारागार भी 40 एकड़ में फैला हुआ है। इसे कर्नाटक की सबसे बड़ी जेल का मुकाम हासिल है। 1997 में इसकी स्थापना हुई थी और 2,200 की क्षमता के बावजूद भी वर्तमान में यहां 5,000 से ज्यादा कैदी रह सकते हैं।
अलीपुर सेंट्रल जेल
देश की टॉप 10 जेलों में पश्चिम बंगाल में स्थित अलीपुर सेंट्रल जेल परिसर भी शामिल है। 40 एकड़ में फैले इस केंद्रीय कारागार में बड़ी संख्या में कैदी रहते थे। यहां विशेष रूप से राजनीतिक कैदियों को रखा जाता था। 20 फरवरी, 2019 से इसे जेल से बदलकर एक म्यूजियम में तब्दील कर दिया गया है।
गया सेंट्रल जेल
साल 1851 में स्थापित हुई इस डिस्ट्रिक्ट जेल को 1922 में सेंट्रल जेल में बदल दिया गया था। बिहार के गया जिले में स्थित यह सेंट्रल जेल भी देश की 10 बड़ी जेल की लिस्ट में शामिल है। इसका परिसर 31 एकड़ में फैला हुआ है।
यह भी पढ़ें : इस साल सामान्य होगी बारिश