
झुंझुनू। जिले के गुढग़ौडज़ी क्षेत्र में दुडिय़ा गाँव के लाडले कमांडो पिंटू बांगडवा का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान क्षेत्र के युवाओं ने गुढ़ा गौडज़ी कस्बे से शहीद के घर तक तिरंगा यात्रा निकाली।
तिरंगा यात्रा के साथ शव पैतृक गाँव पहुँचा तो शव को देखकर परिजनों का बुरा हाल हो गया। शव को सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी व सेना के अधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
सेना की टुकड़ी ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया और पूरे सैन्य सम्मान के साथ सैनिक को अंतिम विदाई दी गई। उल्लेखनीय है कि पाँच माह पहले अभ्यास के दौरान पिंटू के सिर में चोट लगने के कारण दिल्ली के आर आर अस्पताल में इलाज चल रहा था। दो दिन पहले इलाज के दौरान निधन हो गया था।
यह भी पढ़ें-आम उपभोक्ता को ध्यान में रख कर काम करे-भाटी