
मुंबई
लैंड रोवर ने कंपनी के एक और सफर “लैंड रोवर थार एक्सपीयरिंस” को आज खत्म करने की घोषणा की। “लैंड रोवर थार एक्सपीयरिंस” भारत में बड़े पैमाने पर आय़ोजित किया गया लैंडरोवर के रोमांचक अभियान का हिस्सा था। ये सफर फरवरी 2019 से शुरू हुए थे। इसके तहत कंपनी ने ब्रह्मपुत्र एक्सपीरियंस (डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी), जंगल एक्सपीरियंस (नागपुर से कन्हा से नागपुर) और हिमायलन एक्सपीरियंस (शिमला से लेह) जैसे अभियान चलाए। ये अभियान उपभोक्ताओं के बीच बेहद लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि इसमें न सिर्फ रोमांच का मजा है, बल्कि उपभोक्ताओं को लैंड रोवर की क्षमता का भी बेहद करीबी अहसास होता है। इन अभियानों में लैंड रोवर ने जिस आसानी से मुश्किल और ऊबड़ खाबड़ रास्तों को पार किया, वह देखने लायक था। हाल ही में समाप्त हुई “लैंड रोवर थार जर्नी” पांच दिन का अभियान था जो 14 दिसंबर को जयपुर से शुरू हुआ और 19 दिसंबर को उदयपुर में जाकर खत्म हुआ। इन पांच रातों और छह दिन के सफर में काफी उत्साही उपभोक्ताओं ने शानदार जगहों पर लैंड रोवर की राइड का आनंद लिया। अभियान के दौरान जौहरी बाजार और हवामहल की चहल-पहल भरी सड़कों से लोगों ने जयपुर के समीप खारे पानी की सांभर झील तक यात्रा का मजा उठाया। इस अभियान के तहत ताल छापर अभयारण्य में भी लोगों ने लैंड रोवर की सवारी का आनंद लिया। इसके अलावा उत्साही और जोश और जुनून से भरे लोगों ने इंदिरा गांधी नहर के साथ-साथ सीमावर्ती सड़क पर लैंडरोवर की ड्राइविंग का लुत्फ लिया, जहां एक ओर रेत के टीले और तो दूसरी ओर नहर थी। अगली यात्रा, ‘लैंड रोवर ब्रह्मपुत्र एक्सपीरियंस’ का अन्य संस्करण डिब्रूगढ़ से गुवाहाटी का होगा, जो 15 फरवरी से 21 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। इस यात्रा के दौरान यह अभियान चाबुआ के हरे-भरे चाय बागानों, तिनसुकिया, डिगबोई, मार्घेरीटा, अरुणाचल प्रदेश में नामदाफा नेशनल पार्क, विश्व के सबसे लंबे नदी द्वीप माजुली और खूबसूरत काजीरंगा पार्क से होकर गुजरेगा। जगुआर लैंड रोवर अपने ग्राहकों को आइस ड्राइव प्लस अंतरराष्ट्रीय अभियान में भाग लेने का भी ऑफर दे रहा है, जिसे जनवरी और फरवरी में आयोजित किये जाने की योजना है और यह स्वीयडन से आरंभ होगा। यह चार दिन का आर्कटिक एडवेंचर होगा। इसमें भाग लेने वाले लोगों को जगुआर और लैंड रोवर की की हाल में लन्च हुई गाड़ियों को करीब से जानने और उनसे अपनापन बढ़ाने का मौका मिलेगा। ये गाड़ियां बर्फ के बीच काट-काट कर बनाए गए स्पेशल रास्तों पर विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में चलाई जाएंगी। जगुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “जगुआर लैंड रोवर में, हमारा मानना है कि प्रेरणादायक अभियानों के माध्यम से हमारे उपभोक्ताओं को हमारी गाड़ियों की असली क्षमता और परफॉर्मेंस को परखने का मौका मिलता है। मुझे विश्वास है कि उपभोक्ताओं को भारत में लैंड रोवर के सफर और आइस ड्राइव प्लस जैसे अंतरराष्ट्रीय अभियानों से काफी मजेदार अनुभव मिलेगा। इन यात्राओं के दौरान हुए बेमिसाल और दिलकश अनुभव हमारे उपभोक्ताओं के साथ जिंदगी भर रहेंगे। जब-जब ये लम्हे हमारे उपभोक्ताओं को याद आएंगे, वह सुहानी यादों में डूब जाएंगे।