केरल में भूस्खलन से 7 लोगों की मौत, 10 को बचाया, 80 से ज्यादा लोग फंसे

पिछले तीन दिनों से केरल में हो रही है भारी बारिश

इडुक्की। केरल के इडुक्की जिले के राजमाला में भूस्खलन से सात लोगों की मौत हो गई। अब तक 10 लोगों को बचा लिया गया है। 80 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। यह इलाका पर्यटन स्थल मुन्नार से 25 किमी दूर है। जिस जगह पर भूस्खलन हुआ वहां पर चाय के बागान में काम करने वाले मजदूरों की कॉलोनी थी। लैंड स्लाइड से पूरा इलाका चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि अधिकांश मजदूर तमिलनाडु के रहने वाले थे।

केरल के कई हिस्सों में पिछले चार दिनों से भारी बारिश हो रही है। अफसरों ने बताया कि गुरुवार को भारी बारिश के कारण राजमाला इलाके को जोडऩे वाला अस्थायी पुल गिर गया। इससे वहां पहुंचने में काफी मुश्किल आ रही है। अभी हम 10 लोगों को रेस्क्यू कर पाएं हैं। उधर, मुख्यमंत्री पी विजयन ने घटना पर दुख जताया है। केरल के राजस्व मंत्री के चंद्रशेखरन ने बताया, वहां 4 लेबर कैंपों में 80 से ज्यादा लोग रहते थे। यह साफ नहीं है कि भूस्खलन के समय वहां कितने लोग मौजूद थे। खराब मौसम की वजह से फंसे लोगों का एयर लिफ्ट तक नहीं कर पा रहे हैं।

5 जिलों में 11 अगस्त तक भारी बारिश का अलर्ट

एनडीआरएफ के अफसरों और प्रशासन के मुताबिक, राज्य के कई इलाकों से पिछले तीन दिनों में 2 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।