नई दिल्ली। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए इंडी गठबंधन का उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद बी. सुदर्शन रेड्डी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे। हवाई अड्डे पर विपक्षी दलों के कई सांसदों और नेताओं ने उनका स्वागत किया। उनका स्वागत करने वालों में कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला, सैय्यद नसीर हुसैन, प्रमोद तिवारी, डीएमके सांसद कनिमोझी, कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी समेत कई नेता शामिल रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर इंडी गठबंधन की अहम बैठक हुई, जिसमें सभी प्रमुख विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। बैठक में सर्वसम्मति से बी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए साझा उम्मीदवार घोषित किया गया। रेड्डी 21 अगस्त को नामांकन दाखिल करेंगे।
जन्म: 8 जुलाई, 1946
शिक्षा: बी.ए., एल.एल.बी.
कानूनी करियर:
- 27 दिसंबर, 1971 को आंध्र प्रदेश बार काउंसिल में नामांकित।
- आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में वकील के रूप में प्रैक्टिस की।
- 1988 से 1990 तक उच्च न्यायालय में सरकारी वकील के रूप में कार्य किया।
- 1990 में छह महीने के लिए केंद्र सरकार के अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में कार्य किया।
- उस्मानिया विश्वविद्यालय में कानूनी सलाहकार और वकील के रूप में कार्य किया।
न्यायिक कैरियर:
- 2 मई, 1995 को आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।
- 2005 में गुवाहाटी उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने।
- 2007 में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश नियुक्त हुए।
- 2011 में सेवानिवृत्त हुए।