बॉलीवुड के सुपरस्टार आमिर खान के बाद फिल्म थ्री ईडियट्स में उनके को-स्टार रहे आर माधवन कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी आर माधवन ने खुद गुरुवार को सोशल मीडिया पर थ्री ईडियट्स से अपने और आमिर के कैरेक्टर की एक फनी फोटो शेयर कर फैंस को दी है। एक दिन पहले ही बुधवार को आमिर खान कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं।
आर माधवन ने आमिर के साथ की यह फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, फरहान को तो रैंचो को फॉलो करना ही था। और हमेशा की तरह वायरस हमारे पीछे होता ही है।
लेकिन, इस बार वायरस ने हमें पकड़ ही लिया। पर-ऑल इज वेल और कोविड बहुत जल्द ही वेल (कुए) में होगा। हालांकि, यह एकमात्र ऐसी जगह है, जहां हम नहीं चाहते कि राजू इसमें आए। आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद।
यह भी पढ़ें-अभिनेता रोहित सराफ कोरोना पॉजिटिव, सोशल मीडिया पर दी जानकारी