नई दिल्ली। एअर इंडिया 1 सितंबर 2025 से दिल्ली-वॉशिंगटन डी.सी. के बीच सीधी उड़ान सेवा निलंबित कर रही है। यह फैसला विमानों के आधुनिकीकरण और पाकिस्तान के हवाई क्षेत्र बंद होने के कारण लिया गया है।
हालांकि, यात्री अलास्का एयरलाइंस, यूनाइटेड एयरलाइंस और डेल्टा एयरलाइंस के साथ एक स्टॉप के साथ वॉशिंगटन डी.सी. की यात्रा कर सकते हैं। ताकि उसकी बाकी उड़ानें बिना किसी दिक्कत और समय पर चलती रहें।
एयरलाइन के बेड़े में 26 बोइंग 787-8 विमानों के लिए बड़े पैमाने पर रेट्रोफिटिंग कार्यक्रम चल रहा है, जो 2026 के अंत तक चलने की उम्मीद है। इस प्रक्रिया के कारण कई विमान किसी भी समय सेवा से बाहर रहेंगे। इसके अलावा, पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र के लगातार बंद रहने से उड़ानें जटिल हो रही हैं और लंबी दूरी की उड़ानों के लिए मार्ग बढ़ रहे हैं।