असम चुनाव : प्रियंका ने मोदी पर कसा तंज, पूछा-क्या प्रधानमंत्री कभी चाय बागान गए?

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को दो दिवसीय दौरे पर असम पहुंची हैं। यहां वो 21 और 22 मार्च को लगभग आधे दर्जन जनसभाओं को संबोधित करेंगी। जोरहट में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर तंज कसा।

कांग्रेस महासचिव ने पूछा, क्या प्रधानमंत्री कभी चाय बागान गए, वहां महिला कार्यकर्ताओं से मिले? चाय बागान मजदूरों को दिहाड़ी के रूप में 350 रुपये प्रतिदिन देने का वादा करने वाले पीएम को अभी तक अपना दर्द महसूस नहीं हुआ है?

प्रियंका ने आगे कहा, हम भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं, हम बहुत आश्वस्त हैं। हमारा प्रयास असम के लोगों के विकास, जरूरतों की बात करना और उनकी संस्कृति और पहचान को संरक्षित करना और उनका संरक्षण करना है।

असम चुनाव : प्रियंका ने मोदी पर कसा तंज, पूछा-क्या प्रधानमंत्री कभी चाय बागान गए?

पिछले चुनाव में भाजपा ने आपसे बहुत से वादा किए थे। आपसे कहा था कि 25 लाख रोजगार मिलेंगे। क्या वो रोजगार आपको मिले? उन्होंने कहा था सीएए लागू नहीं करेंगे। लेकिन सत्ता में आते ही सीएए लागू करने की बात की।

यह भी पढ़ें-असम चुनाव : चुनावी रैली में पीएम मोदी ने कहा-असम में फिर भाजपा सरकार बनेगी