बेंगलुरु। सोशल मीडिया पर डाले गए एक पोस्ट के विरोध में कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में हिंसा भड़क गई। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस और लोगों के बीच हुई झड़प में 60 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं। इसके अलावा अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। पोस्ट से क्षेत्र में सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई। उपद्रवियों ने वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। इस बीच, विधायक श्रीनिवास मूर्ति ने लोगों से शांति की अपील की है।
बेंगलुरु के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने कहा कि अब तक 110 लोगों की गिरफ्तार किया गया है
बेंगलुरु के ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर (क्राइम) संदीप पाटिल ने कहा कि अब तक 110 लोगों की गिरफ्तार किया गया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करने वाले आरोपी नवीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बेंगलुरू के डीजे हल्ली और केजी हल्ली पुलिस थाना इलाके में देर रात ये हिंसा हुई। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इशके साथ ही बेंगलुरू में धारा 144 लगाई गई है।
दरअसल, बेंगलुरु में कांग्रेस विधायक श्रीनिवास मूर्ति के भतीजे ने सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर कथित भड़काऊ पोस्ट किया था। हालांकि, बाद ये पोस्ट डिलीट भी कर दी गई। बावजूद इसके कथित भड़काऊ पोस्ट को लेकर बड़ी संख्या उपद्रवियों ने विधायक श्रीनिवास मूर्ति के बेंगलुरू स्थिति आवास पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की। इस दौरान आगजनी भी की गई। भीड़ ने पुलिस पर भी पथराव किया। भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया।